ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

वॉर 2 से जनाबे आली का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 7, 2025

इन दिनों बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म कही जा रही 'वॉर 2' के गाने 'जनाबे आली' का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने में ऋतिक रोशन औरजूनियर एनटीआर के बीच डांस फेस-ऑफ देखने को मिल रहा है, जो एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। फैंस अब इस डांस बेटल को देखने के लिएऔर भी एक्साइटेड हो गए हैं।

टीजर में सिर्फ एक झलक दिखाई गई है, जिसमें ऋतिक और जूनियर एनटीआर एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने को देखने के लिएदर्शकों को सीधे थिएटर्स का रुख करना होगा क्योंकि इस गाने की पूरी वीडियो केवल सिनेमा हॉल्स में ही दिखाई जाएगी। यशराज फिल्म की ओर सेगाने के टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

इस गाने का संगीत प्रीतम ने दिया है। कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने की है। हिंदी में इसे सचेत टंडन और साज भट्ट ने गाया है। वहीं लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। ऋतिक रोशन अक्सर अपने किलर डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। अब इस गाने में भी वो कुछ वैसा ही करते हुए नजर आरहे हैं। दूसरी तरफ जूनियर एनटीआर को यूं डांस करते देखना फैंस के लिए भी सरप्राइज है।

'वॉर 2' 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है। एक्शन, थ्रिल और अब डांस का जबरदस्त मेल इस फिल्म को 2025 की सबसे बड़ी रिलीज बना सकता है। ऋतिक, जूनियर एनटीआर के अलावा फिल्ल में कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं।

Check Out The Teaser:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.