ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

फिल्म 'बैड न्यूज़' से विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी का रोमांटिक गाना 'जानम' होगा 9 जुलाई को रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Monday, July 8, 2024

विक्की कौशल , तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज़' का इंतजार ऑडियंस काफी बेसब्री से कर रही है। फिल्म केट्रेलर ने सबको पहले ही उत्साहित कर दिया है और फिल्म का पहला गाना 'तौबा तौबा' आज हर किसी की ज़ुबान पर चढ़ा हुआहै। तौबा तौबा के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना रिलीज़ होने जा रहा है जिसका नाम है जानम।

यह एक रोमांटिक गाना है जिसमे विक्की और तृप्ति एक साथ नजर आएंगे और यह गाना 9 जुलाई को रिलीज़ होगा।

विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया पर गाने की एक झलक शेयर करते हुए यह खबर अपने फैंस के साथ शेयर की , "जानमगाना 9 जुलाई को होगा रिलीज़। फिल्म 'बैड न्यूज़ ' आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 19 जुलाई को। "

गाने की इस झलक में आप विक्की और तृप्ति को क़ाफी ग्लैमरस और बोल्ड अवतार में देख सकते है। एक झलक देखकर हीउनके चाहने वाले गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी विक्की और तृप्ति की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने का इंतजार कर रहेहैं।

'बैड न्यूज' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसको आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है । फिल्म को हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमीविर्क की तिकड़ी देखने को मिलेगी।

फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.