ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अगस्त्य नंदा का बिग स्क्रीन डेब्यू: श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' का ट्रेलर रिलीज

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 30, 2025



बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अब बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से नेटफ्लिक्स पर की थी, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आई थीं। अब अगस्त्य, निर्देशक श्रीराम राघवन की नई फिल्म 'इक्कीस' में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और इसमें अगस्त्य के फौजी अवतार ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

फिल्म की कहानी अरुण खेत्रपाल पर आधारित है, जो भारत के सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र विजेता बने। ट्रेलर में अगस्त्य नंदा को एक फौजी के रोल में देखा जा सकता है। ट्रेलर की शुरुआत में उनका किरदार अरुण खेत्रपाल अपने साथियों से वादा करता है कि "अपनी रेजीमेंट के लिए अगला परमवीर चक्र वो लेकर आएगा", और यहीं से उनकी जर्नी शुरू होती है।

फिल्म दर्शकों को एक सैनिक के जीवन की गहराई और चुनौतियों से परिचित कराती है। अगस्त्य अपने किरदार में सख्त ट्रेनिंग, रेजीमेंट की जिम्मेदारियों और जंग की तैयारियों के बीच दिखाई देते हैं। ट्रेलर में उनका प्रदर्शन इतना दमदार है कि साफ देखा जा सकता है कि वे अपने करियर को नई दिशा देने के लिए तैयार हैं।

अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म में अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी हैं, जो अपने बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर में दोनों को रोमांटिक सीन और किसिंग सीन में देखा जा सकता है। इसके अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और दीपक दोबरियाल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान खींचते हैं अरुण खेत्रपाल के सैनिक जुनून के सीन। अपने टैंक में आग लगने के बाद भी वो टैंक नहीं छोड़ते और अपनी राइफल से जंग लड़ते रहते हैं, अपने सीनियर से कहते हैं कि जंग के बाद "लाहौर में गोल्फ खेलेंगे", लेकिन उनकी कहानी में वास्तविकता और वीरता झलकती है। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी और अगस्त्य नंदा के करियर के लिए यह एक बड़ा मोड़ साबित होने वाली है।

Check Out The Trailer:-
https://www.youtube.com/embed/ebAznVtYY84?si=hPOPI-utCcDsMXOa


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.