ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का पोस्टर हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Friday, October 25, 2024

अभी दो दिन पहले अभिषेक बच्चन और शूजीत सरकार की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' का टीज़र रिलीज़ किया गया था जिसको लेकर हर जगह चर्चा शुरू हो गयी थी। आज मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया है जिसमे अभिषेक बच्चन के लुक को देखकर फैंस के बीच में फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गयी है।

अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "बोलने के लिए तो बहुत कुछ है लेकिन एक पिक्चर हज़ारोबातें बोल देती है। "#आई वांट टू टॉक 22 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़।"

पोस्टर में अभिषेक कैमरे की ओर नहीं देख रहे हैं, बल्कि काले बाथरोब, प्रिंटेड शॉर्ट्स और चश्मा पहने हुए हैं, जबकि उनकी बाईं हाथ मेंपट्टी बंधी हुई है। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रहा है अभिनेता का जबरदस्त शारीरिक परिवर्तन और वजन बढ़ाना। उनके पेटपर कुछ सर्जरी के निशान भी नजर आ रहे हैं।

अभिषेक के अलावा, फिल्म में पर्ल डे, अहिल्या बामरू, जयंती कृपलानी , क्रिस्टिन गोडार्ड और जॉनी लीवर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकास्क्रीनप्ले और डायलॉग रितेश शाह ने लिखे हैं।

फिल्म को शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है और रॉनी लाहिरी और शील कुमार ने प्रोड्यूस। फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.