ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

"मैंने तो बस अपने डायरेक्टर को फॉलो किया": 'जॉली एलएलबी 3' पर बोले अक्षय कुमार, बताया कैसे लाए कानपुर वाला अंदाज़

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 11, 2025

कानपुर में हुए जॉली एलएलबी 3 के भव्य ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म की कहानी, इसकी तैयारी और अपने डायरेक्टर सुभाष कपूर के बारे में खुलकर बात की।

मीडिया से बातचीत में अक्षय ने बताया कि फिल्म की जड़ें एक सच्ची घटना में हैं। उन्होंने कहा, "ये कहानी 2011 की एक असली घटना से प्रेरित है।केस दिल्ली का है, लेकिन उसमें कुछ फ्लेवर कानपुर का डाला गया है। चूंकि फिल्म पूरे देश में रिलीज़ हो रही है, इसलिए बोली में ऐसा संतुलन रखागया है कि हर कोई उसे समझ सके।"

अक्षय ने साफ कहा कि उन्होंने इस रोल के लिए पूरी तरह अपने डायरेक्टर सुभाष कपूर की बातों को माना। "मेरे डायरेक्टर खुद कानपुर में रहे हैं। उन्हेंवहां की बोली, अंदाज़ और संस्कृति की बहुत गहराई से समझ है। उन्होंने मुझे वीडियो दिखाए, सिखाया कि कैसे कुछ शब्द बोलने हैं, कैसे बातचीतकरनी है — मैं बस उनके बताए रास्ते पर चला।"

देशभक्ति पर आधारित फिल्मों को लेकर भी अक्षय ने अपनी सोच बताई। उन्होंने कहा कि ये फिल्में वह पैसों के लिए नहीं करते। "मैं आर्मी बैकग्राउंडसे आता हूं। मेरे पिताजी फौजी थे। देशभक्ति मेरे अंदर नैचुरली है, इसलिए मैं ऐसी फिल्में करना पसंद करता हूं।"

जॉली एलएलबी 3 इस लोकप्रिय कोर्टरूम ड्रामा सीरीज का तीसरा भाग है। खास बात यह है कि इस बार दोनों ‘जॉली’ — अक्षय कुमार और अरशदवारसी — एक साथ नजर आएंगे, और कोर्ट में होगा जबरदस्त टकराव।

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर सौरभ शुक्ला जज के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में हास्य, तंज और कानून की गंभीर बहसेंएक साथ देखने को मिलेंगी — जो कि इस फ्रेंचाइज़ी की खास पहचान बन चुकी है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बनी जॉली एलएलबी 3 पूरे भारत में 19 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.