ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

कियारा अडवाणी के जन्मदिन पर वॉर 2 का फर्स्ट सिंगल आवण जावण रिलीज़ हुआ!

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 31, 2025

फिल्म वॉर-2 के मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर पहला गाना ‘आवण जावण’ रिलीज कर दिया है, जिसमें कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. गाने में ऋतिक और कियारा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के डांस स्टेप्स को काफी पसंद किया जारहा है.वहीं, कियारा का गोल्डन लुक भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन’ के हिट गाने ‘केसरिया’ की टीम ने इस गाने को अपने सुरों से सजाया है. आवाज निकिता गांधी और अरिजीत सिंह की है. वहींसंगीत प्रीतम का है और गीतकार अभिजीत भट्टाचार्य हैं. यह एक रोमांटिक गाना है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.

अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘एक समय कबीर के पास उम्मीद, खुशी और प्यार था. ‘आवण जावण’ सॉन्ग रिलीज हो गया है. ‘वॉर 2′ 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगू और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’

वही यशराज फिल्मस की पोस्ट में लिखा गया है, ‘आवण जावण’ के प्यार और म्यूजिक को महसूस करें, बीट्स पर झूमें, क्योंकि आज हमारी फेवरेटकियारा आडवाणी का बर्थडे है। गाना अब रिलीज हो चुका है.’वॉर 2′ 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगू और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’

‘वॉर-2′ डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है. निर्माताओं ने इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल को हिंदी और तेलुगू में उत्तरी अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कुवैत के डॉल्बी सिनेमा केंद्रों के साथ ही दुनिया भर में रिलीज करने की योजना बनाईहै.’वॉर 2’ 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के साथ ‘आरआरआर’ अभिनेता जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे.


Check Out The Song:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.