ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

हाउसफुल 5 का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 30, 2025

साल 2010 में आज ही के दिन, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख 'हाउसफुल' फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म लेकर आए थे. उस फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिला था. जिसके बाद मेकर्स इसके और भी पार्ट्स लेकर आए. इस फिल्म फ्रैंचाइजी ने टाइम-टाइम पर ऑडियंस का प्यार लूटा है, और अब एक बार फिर वो फैंस के बीच अपनी फ्रैंचाइजी की पांचवी फिल्म 'हाउसफुल 5' लेकर आ गए हैं.

हाल ही में फिल्म का नया टीजर लीज हुआ है जिसमें हमें पूरी कास्ट से मिलवाया जाता है. टीजर की शुरुआत क्रूज शिप से होती है जहां पूरी कास्ट शामिल होती है. इस बार 'हाउसफुल 5' की कहानी एक क्रूज शिप में सेटअप है जहां अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, चित्रांगदा सिंह, डीनो मौर्या, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, निकितिन धीर, सौंदर्या शर्मा, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर जैसे एक्टर्स शामिल हैं.

पूरे टीजर में शुरूआत से लेकर अंत तक फिल्म का गाना 'लाल परी' बजता रहता है. लेकिन फिर एक किलर वाला ट्विस्ट दिखाया जाता है जो क्रूज शिप में शामिल किसी को जान से मार देता है. वो उसकी लाश को ऊपर से गिरा देता है जिससे वहां मौजूद सभी लोग चौंक जाते हैं. अब फिल्म की कहानी एक किलर-मिस्ट्री होगी जिसमें कॉमेडी का जबरदस्त ट्विस्ट डाला जाएगा. इस फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट और साजिड नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है.

'हाउसफुल 5' फिल्म 6 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी.

Check Out The Teaser:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.