ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 3, 2025

हॉरर फिल्मों के मास्टर विक्रम भट्ट एक बार फिर दर्शकों को सिहराने के लिए लौट आए हैं अपनी अगली डरावनी पेशकश ‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ दपास्ट’ के साथ। फिल्म का टीज़र अब रिलीज़ हो चुका है और पहली झलक में ही यह साफ है कि भूतिया महलों, रहस्यमयी ताक़तों और दिल दहलादेने वाली घटनाओं का पुराना तड़का नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा है।

टीज़र की शुरुआत एक सुनसान और रहस्यमयी जंगल से होती है। फिर एंट्री होती है मिमोह चक्रवर्ती की, जो एक कार में बैठकर एक वीरान औरडरावने बंगले तक पहुंचते हैं। जैसे ही वो बंगले में कदम रखते हैं, चीज़ें तेजी से खौफनाक होती जाती हैं — दरवाज़े अपने आप खुलते हैं, परछाइयाँपीछा करती हैं, और माहौल एक अजीब सी बेचैनी से भर जाता है। विक्रम भट्ट की स्टाइल में फिल्म का डराने वाला टोन बख़ूबी नजर आता है, जोवाकई रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

इस बार मिमोह चक्रवर्ती के साथ चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, प्रनीत भट्ट, और गौरव बाजपेयी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैंविक्रम भट्ट, जो पहले भी ‘राज’, ‘1920’ और ‘हॉन्टेड 3D’ जैसी हिट हॉरर फिल्मों से साबित कर चुके हैं कि डर उनके लिए सिर्फ एक जॉनर नहीं, एककला है। फिल्म का निर्माण कर रहे हैं आनंद पंडित और राकेश जुनेजा, और इसे 3D में रिलीज किया जा रहा है, जिससे डर को स्क्रीन पर और भीअसली अनुभव मिलेगा।

गौरतलब है कि 2011 में आई ‘हॉन्टेड 3D’ भारत की पहली स्टीरियोस्कोपिक 3D हॉरर फिल्म थी, जिसमें मिमोह और टिया बाजपेयी ने मुख्य भूमिकानिभाई थी। अब उसका सीक्वल ‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

Check Out The Teaser:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.