ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

कांतारा चैप्टर 1 में गुलशन देवैया की एंट्री हुई!

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 19, 2025

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। मूल रूप से कन्‍नड़ में बन रही यह पैन इंडिया फिल्‍म इसी साल गांधी जयंतीके दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज मेकर्स ने अब एक नया अपडेट जारी किया है, जिससे बॉलीवुड फैंस की बांछे जरूर ख‍िल जाएंगी। होम्‍ब्‍लेफिल्‍म्‍स ने 'कांतारा चैप्‍टर 1' का एक नया पोस्‍टर जारी किया है, बताया है कि फिल्‍म में गुलशन देवैया की एंट्री हुई है। वह फिल्‍म में 'कुलशेखर' कीभूमिका में नजर आएंगे।

'कांतारा चैप्‍टर 1' ऋषभ शेट्टी की साल 2022 में रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्‍वल है। यह वह फिल्‍म है, जिसने कन्‍नड़ सिनेमा को नईऊंचाइयां दीं। महज 16 करोड़ के बजट में बनी और देश में 309.64 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। यही नहीं, ऋषभ शेट्टी को इसके लिएनेशनल अवॉर्ड भी मिला। 'कांतारा' की रहस्यमयी दुनिया में गुलशन देवैया के किरदार की पहली झलक अपने आप में उत्‍सुकता को बढ़ाने वाली है।

होम्‍ब्‍ले फिल्‍म्‍स ने मंगलवार को गुलशन देवैया का फर्स्ट लुक पोस्‍टर शेयर करते हुए लिखा, 'हम कंतारा चैप्टर 1 की दुनिया से गुलशन देवैया को'कुलशेखर' के रूप में पेश करते हैं।' पोस्‍टर में गुलशन का किरदार शाही अंदाज में सिंघासन पर विराजमान है। माथे पर मुकुट, गले में सोने और रत्‍न सेसजे हार और चेहरे पर एक गहन अंदाज है। पौराण‍िक काल के राजा-महाराजाओं की तरह उनके लंबे बाल गजब की आभा बिखेर रहे हैं।

'कांतारा चैप्‍टर 1' के राइटर और डायरेक्‍टर ऋषभ शेट्टी ही हैं। फिल्‍म में वह अपने मुख्‍य किरदार में फिर से नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्‍म मेंजयराम, राकेश पूजारी, रुक्‍म‍िनी वसंत भी होंगी। इस प्रीक्‍वल की कहानी पहली फ‍िल्म को विस्तार देगी। जहां पहली किस्त ने लोककथाओं, आध्यात्मिकता और मानवीय भावनाओं के मिश्रण देखने को मिला था, वहीं प्रीक्‍वल में अब दैव कोला और इसके जड़ों से जुड़ी कहानी पर जोर दिया जाएगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.