ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

ग्राउंड जीरो के पोस्टरस रिलीज़ हुए, इमरान हाश्मी एक्शन अवतार में नजर आये

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 27, 2025

एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के दो पोस्टर रिलीज़ हो गए हैं. पोस्टर केजरिए अभिनेता ने बताया कि वह एक ऐसे मिशन को सामने लाने जा रहे हैं, जिसने कश्मीर को बदलकर रख दिया।

अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर ‘ग्राउंड जीरो’ के पोस्टरस में इमरान हाशमी हाथ में हथियार पकड़े दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता युद्धग्रस्त यासंघर्षग्रस्त शहर के बीच हाथ में हथियार लिए नजर आए। पोस्टर पर लिखा है, “तुझे यहां लाई तेरी मौत फौजी, कश्मीर का बदला लेगा गाजी।”

पोस्टर को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, “एक मिशन की अनकही कहानी जिसने कश्मीर को हमेशा के लिए बदल दिया। ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में आ रही है। अब प्रहार होगा।”

बता दे, ‘ग्राउंड जीरो की कहानी साल 2001 में हुए संसद हमले से संबंधित है, जिसमें एक बीएसएफ अधिकारी की पड़ताल 2 साल तक चलती है।इस जांच में मास्टरमाइंड गाजी बाबा का पता लगाया जाता है, जिससे भारत का सबसे बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान संभव हो पाता है। तेजसदेवस्कर के निर्देशन में तैयार फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर विशाल रामचंदानी, सुंदीप सी. सिधवानी, अरहान बगाती, कासिम जगमगिया, टैलिस्मन फिल्म्स, निशिकांत रॉय और अभिषेक कुमार हैं।

यह फिल्म 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.