ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

गिप्पी ग्रेवाल ने जसविंदर भल्ला को भावभीनी श्रद्धांजलि दी!

Photo Source :

Posted On:Friday, August 22, 2025

पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का आज 22 अगस्त को निधन हो गया। अभिनेता ने 65 वर्ष की उम्र में इसदुनिया को अलविदा कह दिया। इस घटना से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। इस पर पंजाबी अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल ने दिवंगतकॉमेडियन को पिता के रूप में याद करते हुए भावुक संदेश लिखा है।

पंजाबी एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर जसविंदर भल्ला के साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयरकिया। साथ ही कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें उन्हें दिवंगत कॉमेडियन जसविंदर के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा एक तस्वीर मेंगिप्पी ग्रेवाल का बेटा गुरफतेह ग्रेवाल और जसविंदर भल्ला साथ में दिख रहे हैं।

गिप्पी ग्रेवाल ने जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपने पिता समान बताया। उन्होंने लिखा, ‘यकीन करना बहुत मुश्किल है। मैं सदमे में हूं।वह पूरी इंडस्ट्री में हमारे लिए एक पिता, गुरु और एक प्रतिभाशाली अभिनेता की तरह थे, यादें बनाते थे और परिवार की तरह पलों का आनंद लेते थे।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारा रिश्ता बहुत मजबूत था। यह सबसे बुरी खबर है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनकी विरासत उनके काम के माध्यम सेजिंदा रहेगी और हमारे जीवन पर उनके प्रभाव को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। मैं उन यादों को संजो कर रखूंगा, जो हमने साझा कीं और जो सीखउन्होंने मुझे सिखाई। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।’

जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार कल यानी शनिवार दोपहर 12 बजे मोहाली के नजदीक बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.