ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

सस्पेंस से सरवाइवल तक: साक्षी मडोलकर की दमदार एक्टिंग

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 24, 2025

तेज़ी से उभरती एक्ट्रेस साक्षी मडोलकर 2025 में दो दमदार प्रोजेक्ट्स के साथ तहलका मचाने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों में वो बिल्कुल अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगी एक तरफ साइकोलॉजिकल थ्रिलर, तो दूसरी ओर जंगल में रोमांच से भरपूर कहानी। ये रोल्स ना सिर्फ उनकीएक्टिंग की रेंज दिखाएंगे, बल्कि ये भी साबित करेंगे कि साक्षी अब सिर्फ उभरती नहीं, खुद की सीमाएं तोड़ने वाली कलाकार बन चुकी हैं।

साक्षी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में सबसे पहला है "नोक नोक, कौन है ", जो एक डर और रहस्य से भरी नई वेब सीरीज़ है। इसे सनशाइन प्रोडक्शंस नेबनाया है और ये जल्द ही अमेजन पर रिलीज़ होने वाली है। इस सीरीज़ में साक्षी 'सिम्मी' नाम की एक लड़की का रोल निभा रही हैं, जो एक ऐसेखौफनाक जाल में फंस जाती है जहां एक ऐप, एक ख्वाहिश और एक खूनी की मौजूदगी सब कुछ उलट-पलट कर देती है। ये कहानी डर और सस्पेंससे भरी होगी, और साक्षी इसमें एक अलग ही रूप में नजर आएंगी।

साक्षी ने कहा, "इस साल का सफर मेरे लिए एक जबरदस्त रोमांच है और मैं इसका हर लम्हा एंजॉय कर रही हूं।" उन्होंने कहा, "सिम्मी का किरदारनिभाना मेरे लिए एक ऐसी चुनौती थी जिसकी उम्मीद नहीं थी, ये रोल इमोशनली बहुत गहरा था, दिमागी तौर पर तगड़ा और हर सीन ने मुझ परअपनी छाप छोड़ी।"

इस प्रोजेक्ट को "गंभीर" और "पेचीदा" बताते हुए साक्षी ने इशारा किया कि नोक नोक, कौन है, कोई आम थ्रिलर नहीं है। यह ऐसी कहानी है जो"रातों की नींद उड़ा दे" और सिम्मी इस पूरे तूफान के बीचोंबीच है।

लेकिन सस्पेंस यहीं खत्म नहीं होता। नोक नोक, कौन है के बाद साक्षी अब एकदम अलग माहौल और जॉनर में नजर आने वाली हैं अपने अगलेप्रोजेक्ट मोगली में। पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बन रही इस फिल्म में साक्षी निभा रही हैं जैस्मिन का किरदार, जो सीधा ले जाएगा दर्शकों कोजंगली, अनछुए और खतरनाक जंगलों की दुनिया में।

“एक तूफान खत्म होते ही मैं सीधा जंगल की ओर बढ़ रही हूं!” साक्षी ने मुस्कुराते हुए कहा। “जैस्मिन का किरदार मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है, इसमेंकई परतें हैं और इसने मुझे खुद के एक नए रूप से मिलवाया है। एक तरफ जहां सिम्मी के रूप में मुझे एक कातिल से जूझना पड़ा, वहीं जैस्मिन केरूप में मुझे जंगली हालातों में खुद को जिंदा रखना है। ये दो बिलकुल अलग दुनियाएं हैं और मुझे मज़ा आ रहा है इन दोनों छोरों को जीने में।”

एक पैर सस्पेंस से भरे साइकोलॉजिकल थ्रिलर में और दूसरा हाई-स्पेक्स सर्वाइवल ड्रामा में रखते हुए, साक्षी मडोलकर का ये साल बिल्कुल आम नहींहोने वाला। चाहे वो टेक्नोलॉजी से जुड़ी डरावनी दुनिया के रहस्यों में खो जाएं या फिर प्रकृति के बीच जंगली हालात से लड़ रही हों, वह ऐसीकहानियों में पूरी जान लगा रही हैं, जो इमोशनल और फिजिकल दोनों तरह की ताकत मांगती हैं।

अगर साक्षी की ये परफॉर्मेंस वाकई उनकी बातों जैसी होंगी, तो दर्शकों के लिए एक ज़बरदस्त और यादगार सफर होने वाला है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.