ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' से इमरान हाश्मी का लुक हुआ रिवील

Photo Source :

Posted On:Monday, March 11, 2024


सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' के रिलीज का इंतजार काफी जोरो शोरो से चल रहा है और आज फिल्म के मेकर्स ने फिल्म से इमरान हाश्मी के लुक को रिवील किया एक नए पोस्टर के साथ।

इमरान ने अपने सोशल मीडिया पर यह पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "आज़ादी की निडर आवाज़ को प्रसारित करना #ऐ वतन मेरे वतन 21 मार्च को सिर्फ प्राइम पर। "

फिल्म में इमरान हाश्मी राम मनोहर लोहिया के रूप में नजर आने वाले हैं और आज उनका फिल्म से फर्स्ट लुक देखकर सभी हैरान हो गए हैं। इस लुक में इमरान को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। इस से पहले इमरान कभी भी एक स्वतंत्रता सेनानी के रोल में नहीं नजर आये और उनको इस रोल में देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं।

फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में सारा अली खान स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म उनको श्रद्धांजलि अर्पित करती है, जिन्होंने 22 साल की उम्र में 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश राज को उजागर करने वाली खबरें प्रसारित करने के लिए एक भूमिगत रेडियो का इस्तेमाल किया था।

इस फिल्म को कन्नन अय्यर ने डायरेक्ट किया है। इसको करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सारा और इमरान के साथ साथ सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ'नील और आनंद तिवारी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इसका प्रीमियर 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.