ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

फर्स्ट कॉपी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, June 16, 2025

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस सीरीज से कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी एक्टिंग कीदुनिया में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। मुनव्वर इस सीरीज में काफी इंप्रेसिव लग रहे हैं। इस सीरीज को 20 जून को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमकिया जाएगा।

कॉमेडियन और रियलिटी शो स्टार मुनव्वर फारुकी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो का ऐलान करते हुए एक पोस्ट शेयर की है।इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नाम भले ही फर्स्ट कॉपी हो, लेकिन ये शो पूरी तरह ओरिजिनल है। मिलते हैं 20 जून को, सिर्फ एमएक्स प्लेयरपर!'

इस सीरीज की कहानी 90 के दशक की पायरेसी इंडस्ट्री पर आधारित है। यह उस दौर की दास्तान है जब एक साधारण युवक पाइरेसी के जरिएगरीबी से उठकर आलीशान जिंदगी जीने लगता है, महंगी कारों में घूमता है और देखते ही देखते एक बड़ा नाम बन जाता है। मुनव्वर फारुकी इससीरीज में आरिफ नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो पाइरेसी के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए हर जोखिम उठाता है। उनकी पत्नी के किरदार में नजरआएंगी आशी सिंह। जैसे-जैसे आरिफ का धंधा फलता-फूलता है, वैसे-वैसे फिल्ममेकर्स को होने वाला नुकसान भी बढ़ता है और अंततः ये अवैध धंधासबके सामने आ जाता है।

अब देखना ये होगा कि आरिफ इस मुश्किल से खुद को कैसे निकालता है- क्या वह सिस्टम से भिड़ेगा या फिर अपने फैसले बदल देगा? इन सवालोंके जवाब जानने के लिए दर्शकों को 20 जून का इंतजार करना होगा, जब ‘फर्स्ट कॉपी’ एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।

अपकमिंग वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ में दर्शकों को मुनव्वर फारुकी के साथ एक से बढ़कर एक कलाकार नजर आने वाले हैं। इस सीरीज की स्टारकास्टमें मुनव्वर के अलावा क्रिस्टल डिसूजा, गुलशन ग्रोवर, साकिब अयूब, आशी सिंह, मेयांग चांग, इनाम उल हक और रजा मुराद जैसे नाम शामिल हैं।

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.