ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

सट्टेबाजी एप के प्रचार का आरोप में 25 सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 20, 2025

तेलंगाना पुलिस ने राणा दुग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और मंचू लक्ष्मी सहित करीब 25 मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों केखिलाफ एफआई आर दर्ज की है। इन पर कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी एप को बढ़ावा देने के आरोप है। तेलगांना पुलिस ने जिन लोगों परएफआईआर दर्ज की है उनमें छह टॉलीवुड सितारे शामिल हैं।

एफआईआर मियापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। कहा जा रहा है कि 32 वर्षीय व्यवसायी फणींद्र शर्मा ने याचिका दायर की थी, इसके आधारपर हैदराबाद के मियापुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है।

एफआईआर के अनुसार, राणा दुग्गुबाती, मंचू लक्ष्मी, निधि अग्रवाल, विजय देवरकोंडा और प्रणिता और अन्य 18 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्ससट्टेबाजी एप्स को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे पहले करीब हफ्तेभर पहले ही, पंजागुट्टा पुलिस ने कथित तौर पर सट्टेबाजी एप को बढ़ावा देने के आरोप मेंइमरान खान, हर्ष साई, टेस्टी तेजा, किरण गौड़, विष्णु प्रिया, श्यामला, रितु चौधरी, बंडारू शेषयानी सुप्रिता, अजय, सनी और सुधीर सहित 11 फिल्मी हस्तियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ केस दर्ज किए थे।

पुलिस के मुताबिक, ये अवैध सट्टेबाजी एप प्लेटफॉर्म कानूनों और नियमों का सीधा उल्लंघन कर रहे हैं। विशेष रूप से 1867 के सार्वजनिक जुआअधिनियम का उल्लंघम हो रहा है। इसके चलते लोगों में कम समय में जोखिम भरे तरीके से पैसा कमाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिला है और इस तरहका व्यवहार समाज को नुकसान पहुंचाता है। इससे वित्तीय संकट पैदा होता है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि वे एफआईआर में नामजद लोगोंको नोटिस भेजने की योजना बना रहे हैं।

मामले में आगे की जांच जारी है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.