ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

फिल्म निर्माताओं  और अभिनेताओं को लेखकों का नाम लेकर उन्हें उनका श्रेय देना चाहिए', इशानी बनर्जी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 29, 2024

सिनेमा के संचालन में लेखकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। एक अच्छी कहानी के बिना कोई भी फिल्म अधूरी लगती है, और इस कहानी का जन्म लेखकों की खोज, उनकी सोच और उनके लेखन कौशल से होता है। इसलिए, हमें लेखकों को उनके योगदान का सही सम्मान देना चाहिए। लेखकों की महत्वता पर ध्यान केंद्रित करते हुए इशानी बनर्जी जिन्होंने हमें 'अलीगढ़' जैसी फिल्म दी है ने अपना दृष्टिकोण पेश किया।

इंडस्ट्री में लेखकों की स्थिति और उनकी पहचान पर लेखिका इशानी बनर्जी का नज़रिया निश्चित रूप से विचारणीय है। उन्होंने कहा, "लेखकों को स्क्रीन पर उनका नाम देना एक बात होती है और मीडिया द्वारा मान्यता देना दूसरी बात है।

किसी भी प्रोजेक्ट के लिए लेखन पहला चरण होता है। लेखन के बाद, शो बनता है, पोस्ट प्रोडक्शन में जाता है और अंत में दर्शकों के सामने आता है। जब तक यह बाहर आता है, लोग लेखकों के बारे में भूल जाते हैं। वे लेखक का नाम लेना या प्रमोशन के लिए उन्हें बुलाना भी भूल जाते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि ओटीटी सेक्टर के आने से यह धीरे-धीरे बदल रहा है। फिर भी, लेखकों को उचित श्रेय देने के लिए बहुत कुछ बदलना होगा। यह धीरे-धीरे बदलेगा। मीडिया को यह बदलाव लाना होगा।

इस बदलाव को लाने में सबको साथ देना होगा। हमें लेखकों के नाम का इस्तेमाल करके उन्हें बुनियादी सम्मान देना होगा। इंटरव्यू के दौरान, फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं को लेखकों का नाम लेकर उन्हें उनका श्रेय देना चाहिए। उम्मीद है कि धीरे-धीरे हम वहां पहुंच जाएंगे।'

इशानी बनर्जी स्कूल ऑफ लाइज, अलीगढ़ और डिस्पैच लिखने के लिए जानी जाती हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.