ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

विनेश फोगाट के सपोर्ट में उतरे फिल्मे सितारे

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 7, 2024

इंडियन फीमेल रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक्स 2024 से बाहर कर दिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा काविषय बनी हुई हैं। विनेश को 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिससे उनके समर्थकों औरबॉलीवुड सितारों में भारी निराशा है। सोनाक्षी सिन्हा, विक्की कौशल, फरहान अख्तर, समेत कई सेलेब्स ने इस मुद्दे पर अपनीप्रतिक्रिया दी है और इसे अन्यायपूर्ण बताया है।

विनेश फोगट ने मंगलवार को ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पहलवान बनकर इतिहास रच दिया। जब पूरादेश पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किग्रा कुश्ती के फाइनल में उनके मुकाबले की उम्मीद कर रहा था, तब विनेश कोअंतिम दिन वजन नापने के दौरान 50 किग्रा से 100 ग्राम ज्यादा वेट होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसकेसाथ ही कुश्ती में भारत का गोल्ड जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "यकीन नहीं हो रहा!!!!!! मैं कल्पना नहीं कर सकती कि अब आप कैसामहसूस कर रही होंगी और मुझे नहीं पता कि क्या कहना है सिवाय इसके कि आप चैंपियन थी, हैं और हमेशा रहेंगी!!!!"

विक्की कौशल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फोगाट की तस्वीर शेयर की और लिखा, "विनेश फोगाट आप मेडल्स से परेएक विनर!"

फरहान अख्तर ने भी विनेश फोगाट की एक तस्वीर शेयर की और उन्हें हिम्मत देते हुए एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने कहा, "विनेश...कोई केवल कल्पना कर सकता है कि आप कितनी हताश होंगी, लेकिन अभी भी पूरी तरह से समझ नहीं पाई हैं।आपके लिए दिल टूट गया है कि आपका सफर इस तरह समाप्त हो गई. लेकिन जान लें कि हम सभी को आप पर और गेम केलिए की गई आपकी मेहनत पर बहुत गर्व है। आप हमेशा एक चैंपियन और लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। अपनाहिम्मत बनाए रखें।"


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.