ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

फ़तेह का टीज़र रिलीज़ हुआ, एक्टर सोनू सूद एक्शन अवतार में नजर आये

Photo Source :

Posted On:Monday, March 18, 2024

बॉलीवुड के एक्टर सोनू सूद की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर मूवी 'फतेह' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म से सोनू डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रख रहे हैं। सोनू के साथ जैकलीन फर्नांडिस और शिव ज्योति राजपूत भी नजर आएंगी।

फ़तेह में सोनू सूद धमाकेदार एक्शन मोड में बड़ी-बड़ी मशीन गन चलाते और गुंडों से भिड़ते नजर आएंगे। इस टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'करनी कथनी पर भारी होती है। सबसे बड़ी एक्शन से भरपूर थ्रिलर के लिए तैयार हो जाइये।'

टीजर की शुरुआत में आवाज सुनाई देती है, 'फतेह, 19 मार्च को तुमने 40 आदमी...' इससे पहले कि बात पूरी हो पाती, Sonu Sood की आवाज सुनाई देती है, '50, 40 नहीं पचास। 10 की बॉडीज कभी मिलेंगी नहीं।' जब उनसे पूछा जाता है कि इतने लोगों को मारने के बाद उन्हें कुछ कहना है? इस पर जवाब आता है, 'भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' फिर पूछा जाता है, 'क्या लगता है तुम्हें, जो तुमने किया, वो सही किया?' इसके बाद एक आदमी की एंट्री होती है, जिसके दोनों हाथ में गन है। उसके शरीर पर कई जख्म के निशान हैं। वॉश बेसिन में खून को अपने हाथों से साफ करता है, उसके पेट के किनारे एक गहरा कट है, जिससे खून बह रहा होता है। और इसके बाद शुरू होता है खूब सारी मार-धाड़ और खून खराबा।

इस फिल्म को जी स्टूडियोज और सोनाली सूद ने मिलकर 'शक्ति सागर प्रोडक्शन' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

Check Out The Teaser:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.