ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

फरहान अख्तर ने 120 बहादुर फिल्म का एलान किया

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 4, 2024

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर, जो अपनी दमदार ऑन-स्क्रीन किरदार और हाई वैल्यू प्रोडक्शंस के लिए जाने जाते हैं, अपनी आगामी प्रोडक्शन'120 बहादुर' में एक सेना अधिकारी - मेजर शैतान सिंह पीवीसी की कहानी लेकर आ रहे हैं.

फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर एंड मोशन टीज़र शेयर करते हुए लिखा, "जो उन्होंने हासिल किया,उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मेरे लिए यह एक बड़े ही गौरव और सम्मान की बात है कि मैं आपको आदरणीय परम वीर चक्र से सम्मानित मेजरशैतान सिंह भाटी और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी प्रस्तुत कर रहा हूँ। 18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ीगई प्रसिद्ध रेजांग ला की लड़ाई, यह हमारे वीर सैनिकों की अद्वितीय वीरता, अदम्य साहस और नि:स्वार्थता की कहानी है। हम अत्यंत आभारी हैं किइस अद्भुत वीरता की गाथा को पर्दे पर लाने में हमें भारतीय सेना का समर्थन और पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। 120 Bahadur."

इस फिल्म को ने रजनीश ‘राज़ी’ घई डायरेक्ट करेंगे और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, '120 बहादुर' एक मनोरंजक सिनेमाई अनुभव देने के लिएतैयार है। शानदार दृश्यों और एक मनोरंजक कहानी के साथ, फिल्म का उद्देश्य न केवल मनोरंजन करना है, बल्कि भारत के सशस्त्र बलों की वीरता कासम्मान करना भी है।

यह फिल्म सैन्य नायकों द्वारा किए गए बलिदानों की एक मार्मिक झलक प्रदान करने का वादा करती है, जो दुनिया भर के दर्शकों को लुभाने वालीउत्कृष्ट कहानियाँ देने के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट की प्रतिष्ठा को और मजबूत करती है।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.