ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

भंवर सिंह उर्फ़ फहाद फॉसिल का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 8, 2023

मुंबई, 8 अगस्त 2023 (न्यूज़हेल्पलाइन) - साउथ की जबरदस्त हिट पैन इंडिया फिल्म में से एक पुप्षा के सीक्वल का इंतजार बेसब्री से हो रहा है. पुष्पा 2 - द रूल की शूटिंग फिलहाल जारी है. सुपरस्टार अल्लू अर्जुन
के लुक के बाद अब फिल्म के खतरनाक विलेन का लुक भी रिलीज़ कर दिया गया है. भंवर सिंह शेखावत इस बार और भी किलर लुक में होंगे. ये किरदार फहाद फासिल ने बखूबी निभाया है और अब उनके जन्मदिन
के मौके पर पुष्पा 2 से उनकी फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया है.

पोस्टर पर हमें आंखों पर काला चश्मा, हाथ में सिगरेट, गले में ताबीज और वर्दी में अलग ही रौब में दिख रहे भंवर सिंह शेखावत यानि फहाद फासिल फिल्म में फिर से नेगेटिव किरदार निभाते दिखेंगे! फिल्म के क्लाइमैक्स
में दिखाया गया था कि किस तरह पुप्षा, भंवर सिंह शेखावत का बुरा हाल करता है और इस अपमान को दिल पर लेने वाला इंस्पेक्टर शेखावत बदला लेने की ठान लेता है. यानि इस बार जंग सीधे-सीधे भंवर सिंह और पुष्पा
के बीच होने वाली है.

पुष्पा 2 की रिलीज की बात करें तो इसका इंतजार तो बेसब्री से हो रहा है लेकिन फिलहाल इसकी रिलीज में अभी वक्त है. अगले साल तक इसे रिलीज करने का प्लान है. फिलहाल कास्ट इसकी शूटिंग में जुटी है. इससे
पहले अल्लू अर्जुन का किलर लुक भी शेयर किया गया था जिसमें वो साड़ी पहने, गले में नींबू लटकाए और काफी अलग सा मेकअप किए नजर आए थे.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.