ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ईशा देओल और भरत तख्तानी का तलाक होने जा रहा हैं

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 7, 2024

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने लगभग 11 साल के वैवाहिक जीवन के बाद अपने पति भरत तख्तानी से अलग होने का फैसला कर लिया है और इस खबर से सभी को चौंका दिया है. पिछले कुछ समय से उनके बीच अनबन की अफवाहें फैली हुई थी, लेकिन अब उन पर मुहर लग गई है. ईशा के तलाक की खबर उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है.

बता दें, ईशा देओल ने 29 जून 2012 को बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ शादी की थी और दोनों की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं.

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट शेयर किया और खुलासा किया कि उन्होंने आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है. दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने दो बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया और सभी से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की.

उन्होंने अपने बयान में कहा, “हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. हमारे जीवन में इस बदलाव के माध्यम से, हमारे दो बच्चों का सर्वोत्तम हित और कल्याण हमारे लिए बहुत जरूरी है और रहेगा. हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी निजता का सम्मान किया गया है.''

बता दें कि पिछले कुछ समय से दोनों का एक साथ दिखना बंद हो गया था. हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन के जश्न से भरत गायब रहे और ईशा भी उनके बिना ही दिवाली मनाती नजर आईं.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.