ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अभिनेता इमरान हाश्मी  ने इस बात की पुष्टि की है की वे अब अदिवि सेष की फिल्म जी2 का हिस्सा बन रहे हैं।

Photo Source :

Posted On:Friday, February 16, 2024

टाइगर ३ में अपने दमदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत चुके इमरान हाश्मी अब इस स्पाई थ्रिलर में नज़र आएंगे। आपको बता दें की गुडाचरी की सफलता के बाद अब जी 2 में इमरान और अदिवि की दमदार जोड़ी दर्शको को एंटरटेन करने के लिएपूरी तरह तैयार हैं। फिल्म के पहले लुक ने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया है, जिससे आगे क्या होने वाला है, इसकी प्रत्याशा बढ़ गई है।

“मैं बेहद खुश हूँ कि इमरान हासमी जी २ का हिस्सा बने हैं, निश्चितरूप से उनकी यह एंट्री फिल्म में एक नया मोड़ लेकरआएगी।" इमरान हाश्मी कहते हैं कि , "जी2 के कलाकारों को जॉइन करना वास्तव में रोमांचकारी है। स्क्रिप्ट आकर्षक है, और मैं इस जासूसी थ्रिलर का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।"

दूसरी ओर, अभिषेक अग्रवाल कहते हैं कि, "जी2 के लिए इमरान का इस फिल्म में शामिल होना बेहद ख़ुशी की बात है ।उनका दमदार किरदार निश्चितरूप से फिल्म में जान भर देगा। उनके इस जासूसी फ्रेंचाइजी फिल्म में शामिल होने से फिल्म औरभी रोमांचकारी रूप लेगी।

फिल्म का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद और अभिषेक अग्रवाल द्वारा किया गया है, पीपल मीडिया फैक्ट्री, अभिषेक अग्रवाल आर्ट्सऔर एके एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को विनय कुमार सिरिगिनेडी निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में अदिवि सेष, इमरान हाश्मी, और बनिता संधू नज़र आएँगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.