ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

कंगना की फिल्म इमरजेंसी पोस्टपोन हुई, एक्ट्रेस ने किया रियेक्ट

Photo Source :

Posted On:Friday, September 6, 2024

1975 के आपातकाल पर आधारित कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी का काफी समय से बज बना हुआ है। एक तरफ कंगना अपनी फिल्मको पर्दे पर उतारने के लिए तैयार थीं, दूसरी ओर सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी नहीं दिखाई। इसकी वजह से मूवी पोस्टपोन हो गई।

कंगना रनौत स्टारर पॉलिटिकल ड्रामा इमरजेंसी पिछले साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, किसी वजह से फिल्म 7 महीने के लिए पोस्टपोन हो गई और नई रिलीज डेट 14 जून फिक्स हुई। मगर कंगना की चुनावी यात्रा के चलते मूवी 14 जून को भी रिलीज नहीं होपाई। जैसे ही एक्ट्रेस मंडी से सांसद बनीं, उसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने फिल्म की नई रिलीज डेट 6 सितंबर रखी। मगर अब यह भी पोस्टपोन होगई।

14 अगस्त को इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज हुआ और फिल्म को लेकर बवाल शुरू हो गया। सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने कंगना रनौत कीफिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया और मूवी टल गई। 6 सितंबर को कंगना रनौत ने एक्स हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

उन्होंने लिखा है, "भारी मन से मैं यह एलान करती हूं कि मेरे निर्देशन में बनी फिल्म इमरजेंसी पोस्टपोन कर दी गई है। हम अभी भी सेंसर बोर्ड सेसर्टिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं, नई रिलीज की तारीख जल्द ही अनाउंस की जाएगी, आपकी समझ और धैर्य के लिए धन्यवाद।"

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी पर आधारित कंगना रनौत स्टारर इमरजेंसी में सिख बॉडीगार्ड के द्वारा उनकी हत्या का भी जिक्र है। ऐसे मेंसिख संगत ने फिल्म के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसके बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सीबीएफसी से इस मामले को लेकर 18 सितंबर तकफैसला लेने का आदेश दिया है। ऐसे में इमरजेंसी के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट टालने के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।हालांकि, वहां भी बात नहीं बनी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने साफ कहा है कि वह मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश का खंडन नहीं कर सकते।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.