ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पोस्को एक्ट केस में एकता कपूर ने स्टेटमेंट रिलीज़ किया

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 23, 2024

फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की पॉक्सो मामले में मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। जहां एक वेब सीरीज के दौरान नाबालिगलड़कियों के कथित अश्लील चित्रण को लेकर उनके खिलाफ दर्ज पॉक्सो मामले के संबंध में गुरुवार को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिएकहा गया है।

बता दें कि अल्ट बालाजी की वेब सीरीज गंदी बात के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों से जुड़े अनुचित दृश्यों के कथित प्रसारण के संबंध मेंएकता कपूर, शोभा कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला वेब सीरीज के सीजन छह से जुड़ा है।अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पिछले हफ्ते अदालत के आदेश पर मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें जांच का सामनाकरने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद उन्हें गुरुवार को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि मुंबई के बोरीवली निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार फरवरी से अप्रैल 2021 के बीच एक एपिसोड में नाबालिगलड़कियों के अश्लील दृश्य प्रसारित किए गए थे।

बता दें कि विवादास्पद एपिसोड का फिलहाल अल्ट बालाजी ऐप पर प्रसारण नहीं हो रहा है।

वेब सीरीज में अश्लील चित्रण को लेकर पॉक्सो मामले में अल्ट डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने कहा कि कंपनी द्वारा नाबालिगों को शामिलकरने का कोई भी संदर्भ सही नहीं है। इसके साथ ही टेलीफिल्म लिमिटेड की ओर से जारी बयान के अनुसार, शोभा और एकता दैनिक संचालन मेंशामिल नहीं हैं। अलग-अलग टीम विषय-वस्तु रणनीति में शामिल हैं।

वहीं इस आरोप के बाद एकता की अल्ट बालाजी टेलीफिल्म लिमिटेड की ओर से जारी एक बयान में अल्ट डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट लिमिटेड('कंपनी') ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे कानूनों का पालन करते हैं। शोभा और एकता कंपनी के दिन-प्रतिदिन के कार्यों में शामिल नहीं हैंतथा विषय-वस्तु रणनीति के लिए अलग-अलग टीम हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.