ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

दिलजीत दोसांझ स्टारर डिटेक्टिव शेरदिल का फर्स्ट लुक आउट

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 8, 2025

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म 'डिटेक्टिव शेरदिल' का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्मइसी महीने यानी जून में दर्शकों के बीच पहुंच रही है। मगर, फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। इसफिल्म को अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूस किया है।

'डिटेक्टिव शेरदिल' की रिलीज डेट काफी वक्त से अटकी हुई थी। करीब तीन साल की लेट-लतीफी के बाद आखिर आज रविवार की इसकी रिलीजडेट का एलान कर दिया गया है। अली अब्बास जफर ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ बताया है कि यह फिल्म 20 जून 2025 कोरिलीज हो रही है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी।

इस मिस्ट्री कॉमेडी ड्रामा फिल्म की शूटिंग कई साल पहले पूरी हो चुकी थी। मगर, अज्ञात कारणों से फिल्म की रिलीज अटकी हुई थी, मगर आजइसका रास्ता साफ हो गया है। फिल्म के निर्देशन की कमान रवि छाबड़िया ने संभाली है। इस फिल्म के जरिए रवि निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहेहैं।

इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ एक अनोखे जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। दिलजीत के अलावा सुमित व्यास, डायना पेंटी, बनिता संधू, चंकीपांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह भी फिल्म में अहम भूमिकाएं अदा करते दिखेंगे।

'डिटेक्टिव शेरदिल', दिलजीत दोसांझ और अली अब्बास जफर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'जोगी' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।'डिटेक्टिव शेरदिल' में दर्शकों को सस्पेंस, रोमांच और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलने वाला है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.