ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

मुझे फिल्म 'सेक्शन 375' के निर्देशन का श्रेय नहीं दिया गया ,जल्द ही दोषियों को बेनकाब करूँगा' ,मनीष गुप्ता

Photo Source :

Posted On:Monday, August 28, 2023

डायरेक्टर मनीष गुप्ता जिन्होंने अपना करियर फिल्म 'सरकार' का स्क्रीनप्ले लिखकर शुरू किया था, उनका कहना है कि उन्हें फिल्म 'सेक्शन 375' केनिर्देशन का उचित श्रेय नहीं दिया गया था। लेकिन
बहुत जल्द ही वह दुनिया के सामने उन दोषियों को बेनकाब करेंगे।

मनीष गुप्ता ने फिल्म 'डरना जरूरी है' से निर्देशक के रूप में डेब्यू किया था और हाल ही में उन्होंने फिल्म 'वन फ्राइडे नाईट' डायरेक्ट की जिसमें रवीनाटंडन और मिलिंद समान नजर आये। वह फिल्म
'सेक्शन 375 'के लेखक भी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस खुलासा किया कैसे उन्होंने इस फिल्मको भी डायरेक्ट किया लेकिन उसका श्रेय उन्हें नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा, "मैंने फिल्म 'सेक्शन 375' डायरेक्ट की है लेकिन मुझे उसका श्रेय नहीं दिया गया। यह बहुत बड़ा स्कैम था और उस समय मैंने कुछ नहींकहा और मैं चुप रहा। उन्होंने मुझसे एक एनडीए साइन करवाया था
और मुझे पैसे दिए थे कि यह बात मैं प्रेस के सामने न बोलू। पर अब मैं चुप नहींबैठूंगा।अब मैं इस पूरे स्कैम के पीछे के असली दो लोगों को बेनकाब करूँगा। जिस इंसान को निर्देशक का क्रेडिट दिया गया है वह खुद इनके हाथों
की कठपुतली है।ये लोग इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं और उन्होंने कई लोगों के साथ ऐसा ही किया है। बाकी लोग उन्हें बेनकाब करने से डरते हैं लेकिन मैं नहीं। मैंजल्द ही उनकी असली पहचान सबके सामने लेकर आऊंगा।"

उन्होंने आगे कहा, "स्क्रिप्ट हाईजैकिंग हमारी इंडस्ट्री में बहुत आम बात हो गयी है। यहाँ आप तभी आगे बढ़ सकते है अगर आप लोगों की चापलूसी करें।आप किसी बड़े प्रोड्यूसर,एक्टर या स्टूडियो के चमचे बन जाए,
तभी आगे बढ़ सकते है।"

वर्कफ़्रंट पर,मनीष जल्दी ही एक सस्पेंस फिल्म डायरेक्ट करेंगे जिसको वह एक फ्रैंचाइज़ी के तौर पर आगे बढ़ायेंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले सालशुरू की जाएगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.