ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अक्षय कुमार, माधवन और अनन्या पांडेय एक अनटाइटल्ड फिल्म नजर आएंगे

Photo Source :

Posted On:Friday, October 18, 2024

धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर वकील और राजनेता सी. शंकरन नायर के जीवन पर आधारित अपनी अनटाइटल्डफिल्म की रिलीज डेट सामने आई है। निर्माता ने इस घोषणा को एक शानदार कैप्शन के साथ शेयर किया गया, जिसमें लिखा था, एक अनकहीकहानी, एक अनसुना सच। फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी कर दी गई थी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट काफी दिनों से अटकी हुई थी। अबरिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस अक्षय और अनन्या की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

बता दें कि अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की यह अनटाइटल्ड फिल्म 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे करण सिंहत्यागी निर्देशित करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कहानी ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ नायर की महत्वपूर्ण लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। विशेष रूप सेजलियांवाला बाग हत्याकांड से संबंधित मामले में।

खबरों की मानें तो यह फिल्म जलियांवाला बाग की घटना के इर्द-गिर्द ऐतिहासिक और कानूनी लड़ाई को पर्दे पर जीवंत तरीके से पेश करेगी, जिसमेंब्रिटिश शासन के खिलाफ न्याय की खोज में सी. शंकरन नायर के किए गए सराहनीय प्रयासों और चुनौतियों को दिखाया जाएगा। अक्षय कुमार भीएक बार फिर पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।

बता दें कि अक्षय कुमार की पिछली फिल्म 'खेल-खेल' में बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। ऐसे में यह फिल्म अभिनेता के लिए उम्मीद कीकिरण बनकर आई है। वही, अनन्या हाल ही में, 'कंट्रोल' में नजर आई थीं, जिसमें अनन्या के अभिनय की दर्शक खूब सराहना भी कर रहे हैं।आर.माधवन भी 'शैतान' के बाद एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे करण के इस अनाउंसमेंट ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया हैऔर लोग फिल्म के टाइटल रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.