ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

डी54 की शूटिंग कर रहे हैं धनुष

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 30, 2025

डायरेक्टर विग्नेश राजा के निर्देशन में बन रही धनुष स्टारर एक्शन फिल्म डी54 की शूटिंग जोरों पर है। इस बीच निर्माताओं ने सेट से एक नई फोटोजारी की, जिसमें धनुष फोन बूथ पर नजर आए। प्रोडक्शन हाउस वेल्स फिल्म इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर फोटो शेयरकरते हुए कैप्शन में लिखा, डी54 के सेट से ताजा अपडेट! शूटिंग जारी है! तस्वीर में धनुष एक एसटीडी बूथ पर खड़े फोन से बात करते नजर आ रहेहैं।

फिल्म का वर्किंग टाइटल डी54 है, जो रोमांचक एक्शन ड्रामा है। फिल्म की टैगलाइन, कभी-कभी जिंदा रहने के लिए खतरनाक होना पड़ता है।फिल्म में धनुष के साथ ममिता बैजू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, के.एस. रविकुमार, जयराम, सूरज वेंजमूडु, करुणास और पृथ्वीपांडिराज जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।

सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी मशहूर सिनेमैटोग्राफर थेणी ईश्वर के पास है, जबकि संपादन श्रीजीत सरन कर रहे हैं। नेशनल अवॉर्ड विजेता जी.वी. प्रकाश कुमार फिल्म का संगीत दे रहे हैं। फिल्म की कहानी विग्नेश राजा और लेखक अल्फ्रेड प्रकाश ने मिलकर लिखी है। दोनों ने इससे पहलेसमीक्षकों की थ्रिलर फिल्म पोर थोझिल बनाई थी।

डी54 की शूटिंग 10 जुलाई को चेन्नई में पूजा समारोह के साथ शुरू हुई थी। निर्माताओं ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था, जिसमें धनुषजलते कपास के खेत के सामने खड़े दिखे थे। धनुष की यह 54वीं फिल्म है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.