ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 11, 2024

साउथ फिल्मों का क्रेज इस वक्त नॉर्थ इंडिया में भी कम नहीं है। महीनों से तेलुगु फिल्म देवरा पार्ट 1 की रिलीज का इंतजार हो रहा था। कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी देवरा में सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान लीड रोल निभाते नजर आएंगे। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

जब से देवरा की अनाउंसमेंट हुई थी, तभी से लोगों को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार था। बॉलीवुड में 6 साल से अदाकारी दिखा रहीं जाह्नवी कपूर इसी फिल्म से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। देवरा के गानों में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी।

10 सितंबर को देवरा फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो एक्शन से भरपूर है। ट्रेलर की शुरुआत ही खून खराबे से हुई। खलनायक बने सैफ अली खान जहाज पर लोगों को बेरहमी से मारते नजर आए। फिर बैकग्राउंड में कहा गया, "न जाति, न धर्म, डर जरा सा भी नहीं, जिन आंखों ने धैर्य के सिवा कुछ नहीं देखा था। आज पहली बार डर से भरी हुई थी।"

इसके बाद ट्रेलर में एंट्री होती है देवरा यानी जूनियर एनटीआर की जिसकी खून से समंदर को लाल करने वाली कहानी दिखाई जाएगी। वह सैफ अली खान के सामने चट्टान की तरह खड़ा होता है। उनका डायलॉग- आदमी के पास जीने की हिम्मत होनी चाहिए, मारने की नहीं, लाजवाब है।

एक्शन सीक्वेंस के बाद ट्रेलर में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर का रोमांस दिखाया गया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर ने डबल रोल निभाया है। वह पिता और बेटे का किरदार निभा रहे हैं। एक पिता जो समंदर के अंदर गलत काम करने वालों को सबक सिखाता है और दूसरा लड़ाई-झगड़े से दूर रहता है। ट्रेलर आते ही लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन दिया है।

एनटीआर आर्ट्स और युवा सुधा आर्ट्स के बैनर तले बनी देवरा पार्ट 1 को बनाने में सैकड़ों करोड़ लगे हैं। फिल्म में धांसू एक्शन होगा। जूनियर एनटीआर, सैफ और जाह्नवी के साथ सपोर्टिंग रोल में बॉलीवुड-साउथ अभिनेता प्रकाश राज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.