ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

देवा का ट्रेलर रिलीज़ हुआ, शाहिद कपूर एक नए एक्शन अवतार में नजर आएंगे

Photo Source :

Posted On:Friday, January 17, 2025

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मच-अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'देवा' देखने के लिए फैंस बेकरार हैं. कुछ समय पहले इसका एक धमाकेदार टीजरजारी किया गया था, जिसने फैंस को नए साल में चौंका दिया था. जिसके बाद, एक एनर्जी से भरपूर गाना 'भसड़ मचा' भी रिलीज हुआ जिसे देखकरएक्टर के फैंस झूम उठे थे. अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है.

फिल्म का ट्रेलर सभी की उम्मीदों से बढ़कर निकला है. इसमें तेज रफ्तार, जबरदस्त एक्शन और दमदार इंटेंसिटी देखने को मिल रही है. फिल्म मेंशाहिद का किरदार उनकी दो फिल्में 'कबीर सिंह' और 'हैदर' जैसा दिखाई पड़ा. जिसका लुक 'हैदर' जैसा, तो वहीं उसके अंदर गुस्सा 'कबीर सिंह' जैसाहै. हालांकि ट्रेलर में ये काफी जबरदस्त नजर आ रहा है जिसे फैंस फिल्म में देखने के लिए उत्सुक होंगे.

फिल्म की कहानी भी ट्रेलर में रिवील नहीं की गई जिससे फिल्म देखने का इंट्रेस्ट बढ़ता दिखाई दे रहा है. ट्रेलर में जो दिल को धड़काने वाला बैकग्राउंडम्यूजिक है, वो रोमांच को और भी बढ़ा देता है. देव अंबरे के किरदार में शाहिद पूरी तरह से छाए हुए हैं. उनके एक्शन सीन्स और जबरदस्त स्टंट्सदेखकर फैंस काफी खुश होंगे. उन्हें काफी लंबे समय के बाद उनकी एक दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी.

शाहिद के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी एक अहम रोल निभाती नजर आएंगी. इसके अलावा, कुब्रा और पवैल गुलाटी जैसे शानदार एक्टर्स भी फिल्म मेंशामिल हैं.

इस फिल्म को मशहूर मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज ने डायरेक्ट किया है. जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी 'देवा' 31 जनवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी.

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.