ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

हिना खान के साथ 'नामाकूल' पर काम करना रहा कूल और बवाल' साक्षी म्हाडोलकर

Photo Source :

Posted On:Monday, May 20, 2024

उभरती सितारा साक्षी म्हाडोलकर ने अभी हाल ही में अपने नए शो 'नामाकूल' पर काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया। उन्होंने ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर अपने आप को खुश किस्मत माना और अपने उत्साह व्यक्त किया। शो पर काम करने के अपने अनुभव को 'कूल और बवाल' बताते हुए साक्षी ने हिना खान के साथ काम करने के अनुभव को भी ख़ास बताया।

शो के प्रोडक्शन प्रोसेस के बारे में बात करते हुए साक्षी म्हाडोलकर ने बताया कि सेट पर शुरू से ही बहुत खुशनुमा माहौल होता था। उन्होंने आगे कहा, "शो नामाकूल में काम करना बहुत ही कूल और बवाल अनुभव रहा। बहुत ही अच्छी टीम थी और शो के सेट की वाइब बहुत पॉजिटिव थी। मुझे याद है जिस दिन से हमने शो को लेकर तैयारी शुरू की थी, हमने बहुत मजा किया और वह मजा स्क्रीन पर भी नजर आ रहा है। हम लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए कुछ बनाना चाहते थे। यह एक लाइट हार्टेड और फन शो है जिसको आप अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ देख सकते है। इस शो को बनाने की जो इंटेंशन थी, वह स्क्रीन पर साफ़ नजर आ रही है। यह मेरा पहला प्रोजेक्ट है, मैंने इस प्रोजेक्ट पर इतने बेहतरीन लोगों के साथ काम किया है और डायरेक्टर रितम श्रीवास्तव के साथ काम करने का मौका मिला, मुझे लगता है मैं भगवान का पसंदीदा बच्चा हूँ। "

शो में साक्षी ने हिना खान के साथ काम किया है और उनके साथ काम करने को लेकर वह बहुत उत्साहित नजर आयी। उन्होंने हिना खान की शालीनता और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की और उनसे पहली बार मिलने के अपने अनुभव को शेयर किया, " जब मैं उनसे पहली बार मिली , मैं हैरान रह गयी। वह अंदर और बाहर दोनों से ही बेहद खूबसूरत है और वह अच्छे से जानती है कि वह क्या कर रही है। वह एक रानी है।" बड़े एक्टर्स के साथ के साथ सीमाएं बनाए रखने की सलाह सुनने के बावजूद, साक्षी ने हिना खान को बेहद विनम्र, मददगार और दयालु पाया। उनके लिए यह एक चैलेंज था कि उनके किरदार निहारिका को हिना के किरदार रुबिया के प्रति दुश्मनी दिखानी थी ,जबकि रियल लाइफ में वह उनको बहुत पसंद करती है।

जब अपने खुद के एक्टिंग प्रोसेस की बात करनी हो, तो साक्षी अपने आप को एक एक्स्प्लोरर के रूप में देखती है। वह अभी भी सीखने के चरण में है और अपने किरदारों में गहराई जोड़ने के नए तरीके खोज रही है।उन्होंने कहा, "अभी मैं एक एक्स्प्लोरर हूँ। मेरा कोई प्रोसेस नहीं है , मैं सीख रही हूं, खोज रही हूँ और जो किरदार मैं निभा रही हूँ ,उनमे कुछ नया डालने की कोशिश कर रही हूँ।मुझे अपने डायरेक्टर पर पूरा भरोसा है, मैं उन्हें अपने लिए एक दुनिया बनाने देती हूँ और उसमे अपनी भूमिका निभाती हूँ। मैं अपनी पूरी तैयारी करती हूँ, सेट ओर जाने से पहले अपना होमवर्क पूरा करके जाती हूँ। "

अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए साक्षी ने कहा, "मैं अपने नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूँ. हमने शूट शुरू कर दिया है। यह एक वेब शो है जो थोड़ा थ्रिलिंग, किलिंग और एक्साइटिंग है। "

रितम श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस श्रृंखला में हिना खान, अभिनव शर्मा, फैसल मलिक, अनुष्का कौशिक, सतीश बादल, अभिषेक बजाज, साक्षी म्हाडोलकर, आरोन अर्जुन कौल शामिल हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.