ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

500 करोड़ के कल्ब में शामिल हुई विक्की कौशल की छावा

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 8, 2025

एक्टर विक्की कौशल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर अंधाधुंध कमाई कर रही है. इसकी रिलीज को 3 हफ्ते पूरे हो चुके हैंऔर अब फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. भारत में ‘छावा’ ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. विक्की कौशल की फिल्म ने डंकेकी चोट पर 500 करोड़ क्लब में एंट्री मार दी है.

विक्की कौशल की ‘छावा’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वाली फिल्म बन चुकी है. 22वें दिन फिल्म ने 500 करोड़ क्लब में एंट्रीमार दी है. इसके साथ ही ‘छावा’ उन धुरंधर फिल्मों में शुमार हो चुकी है, जिन्होंने भारत में 500 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस लिस्ट में ‘पुष्पा2, ‘जवान’, ‘स्त्री 2’, ‘गदर 2’, ‘पठान’, ‘बाहुबली 2’ (हिंदी) और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है, जो अपने राज्य को मुगल सम्राट औरंगजेब के आक्रमणों सेबचाने के लिए संघर्ष की कहानी बताती है. इसमें विक्की कौशल ने मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. वहीं, अक्षय खन्नाने मुगल शासक औरंगजेब का रोल किया है!

छावा’ में रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं. यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई और इसकाडायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. ‘छावा’ मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है. यह विक्की कौशल और अक्षय खन्ना के करियर की सबसे ज्यादाकमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.