ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

बॉर्डर 2 की शूटिंग नेशनल डिफेंस अकादमी में शुरू हुई

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 17, 2025

सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग जारी है। फिल्म का तीसरा शेड्यूल अब पुणे के नेशनल डिफेंस अकादमी में शूट किया जा रहा है। इसी बीच अब सेट से एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दो और एक्टर्स भी फिल्म की कास्ट के साथ जुड़ गए हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं दिलजीत दोसांझ और सुनील शेट्टी के लाडले अहान शेट्टी की, जो अब फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। तस्वीर में वरुणधवन अपने बॉर्डर 2 के लुक में नजर आ रहे हैं। उनके साथ लीजेंड सनी देओल बैठे हुए हैं। साथ ही अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी पोज देते हुएनजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस तस्वीर में भूषण कुमार भी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही फिल्म के मेकर्स भी एक्टर्स के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहेहैं।

इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- फिल्म 'बॉर्डर 2' के तीसरे शेड्यूल की शूटिंग पुणे स्थित प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस अकैडमी में शुरू हो गई है। दिलजीतदोसांझ और अहान शेट्टी अब सनी देओल और वरुण धवन के साथ मिलकर शौर्य और एकता की एक भव्य कहानी को पर्दे पर उतारेंगे। इस फिल्म कानिर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधी दत्ता द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

23 जनवरी 2026 को बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो कि गणतंत्र दिवस वीकेंड पर आएगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.