ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

बॉलीवुड ने धीरज कुमार को भावुक विदाई दी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 16, 2025

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और निर्माता-निर्देशक धीरज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। निमोनिया से जूझने के बाद मंगलवार को उनका निधनमुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। बुधवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार मुंबई में विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान परिजनों औरकरीबियों का रो-रोकर बुरा हाल था।

धीरज कुमार के पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एंबुलेंस में लाया गया। एंबुलेंस के सामने उनकी बड़ी तस्वीर लगाई गई थी, जिसे देखकर हर कोईभावुक हो उठा। अंतिम दर्शन के लिए परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी मित्र मौजूद रहे। परिवारजनों ने भी नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दे रहेथे, वहीं उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

धीरज कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डायरेक्टर असित मोदी भी पहुंचे। उनके अलावा दीपक पराशर, सुरेंद्रपाल जैसे कलाकारों ने भी उनके अंतिम दर्शन किए। अभिनेता रजा मुराद भी इस दौरान काफी भावुक नजर आए।

धीरज कुमार ने हिंदी सिनेमा और टेलीविजन दोनों में अपनी खास जगह बनाई थी। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी अपना अहमयोगदान दिया। उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में अपनी पहचान बनाई, बल्कि टीवी सीरियल्स के माध्यम से भी घर-घर में लोकप्रियता हासिल की। साल1981 की सुपरहिट फिल्म 'क्रांति' में उनकी भूमिका आज भी दर्शकों के दिलों में ताजा है। इसके अलावा, उन्होंने ‘ओम नमः शिवाय’, ‘श्री गणेश’ जैसेधार्मिक शोज को बनाकर भारतीय टेलीविजन को नई दिशा दी।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.