ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

बॉबी देओल ने जमाल कुडू सांग रिलीज़ किया

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 6, 2023

हाल ही में फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने अपनी अदाकारी से फिल्म की लीड रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना से ज्यादा वाह-वाही लूट रहे है, बॉबी देओल फिल्म में सपोर्टिंग रोल में दिखे, बेशक उनकी भूमिका छोटी है, लेकिन दर्शकों का उन्हें बेशुमार प्यार मिल रहा है।

एनिमल फिल्म में बॉबी देओल के किरदार का नाम अबरार है। फिल्म में जब अबरार के किरदार की एंट्री होती है तब एक गाने का मुखड़ा प्ले होता है, 'जमाल कुडू'। जब से फिल्म एनिमल रिलीज हुई है, तब से बॉबी देओल को चाहने वालों में इस गाने को लेकर एक अलग लेवल का उत्साह बना हुआ था। लोग जानना चाहते थे कि आखिर ये पूरा गाना कैसा है? लेकिन फिल्म में इस पूरे गाने को फिल्म के साथ रिलीज नहीं किया गया था। दर्शक अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बॉबी देओल से इस गाने के बारे में पूछ रहे थे। और आज ये पूरा गाना रिलीज हो गया है।

'एनिमल' के मेकर्स ने जब आज 'जमाल कुडू' गाने के ऑडियो को रिलीज किया तो लॉर्ड बॉबी के फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है। गाने का ऑडियो सभी सोशल मिडिया साइट पर वायरल हो रहा है। बॉबी देओल को चाहने वाले उस गाने पर रील्स बना कर पोस्ट कर रहे हैं।

उधर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बॉबी देओल ने 'जमाल कुडू' गाने के ऑडियो के साथ एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें वे अपने सिर पर एक ग्लास लिए बैठे दिख रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'इस गाने पर इतना प्यार लुटाने के लिए शुक्रिया। आपने कहा और हमने सुना, आज आप सबके लिए इस गाने को रिलीज कर रहे हैं'। आपको बता दें कि 'जमाल कुडू' हिंदी नहीं, बल्कि ईरानी गाना है। एनिमल में इसे हर्षवर्धन ने कंपोज किया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.