ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अल्फा के लिए एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं बॉबी देओल और आलिया भट्ट

Photo Source :

Posted On:Friday, July 26, 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म में एक्टर बॉबी देओल के साथ भिड़ती नजर आएंगी। इन दिनों वह वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन सीन करेंगी।

आलिया और बॉबी का एक्शन सीन मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में शूट किया जा रहा है और इसे पूरा होने में चार दिन सेज्यादा का समय लगेगा।

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' में अपनी दमदार एक्टिंग से वाहवाही बटोरने के बाद अब बॉबी 'अल्फा' में खलनायक की भूमिका निभाएंगे।

एक्शन सीन के बारे में बात करते हुए सोर्स ने बताया, ''यह खतरनाक एक्शन सीक्वेंस है। इसमें खूब सारा खून-खराबा होगा। यहफिल्म के जरूरी सीन्स में से एक है। सेट पर सुरक्षा कड़ी है। उनके पास कम से कम 100 गार्ड होंगे, जो लोकेशन पर तैनात हैंऔर सभी विंटेज प्वाइंट को कवर कर रहे हैं।''

'अल्फा' को शिव रावल डायरेक्ट कर रहे है। इस फिल्म में आलिया के अलावा, एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी हैं, जो सुपर एजेंट के रोलमें नजर आएंगी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही 'जिगरा' में भी नजर आएंगी। इसमें वेदांग रैना लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं बॉबीदेओल तेलुगु और तमिल फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें 'कांगुवा', 'हरी हरा वीरा मल्लू' और 'एनबीके 109' शामिल हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.