ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

बस्तर फर्स्ट लुक आउट हो गया है

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 16, 2024

अभिनेत्री अदा शर्मा को 'द केरल स्टोरी' की वजह से खूब लोकप्रियता मिली। 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह,निर्देशक सुदीप्तो सेन और अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी अगली फिल्म के लिए फिर जुड़े। उन्होंने 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' के लिए हाथ मिलाया।निर्माताओं ने शूटिंग की तस्वीरें साझा कर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया था। वहीं अब उन्होंने दर्शकों के इस उत्साह को बढ़ाने के लिए फिल्म कीरिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है।

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और सुदीप्तो सेन के जारी निर्देशित अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' का फैंस को बेसब्री से इंतजारहै। अब निर्माताओं ने फिल्म के नए पोस्टर जारी किए हैं, जिसके साथ फिल्म की नई रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ है। यह फिल्म अब 15 मार्च2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।

फिल्म के तीन पोस्टर सामने आए हैं। पहले पोस्टर में कई लोगों को बीच सड़क पर फासी पर लटकाया हुआ दिखाया गया है। वहीं अन्य पोस्टर मेंकमांडो बनीं अदा शर्मा का गंभीर अंदाज नजर आ रहा है। वे नक्सल प्रभावित इलाके में आतंकवादियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और देशके लोगों को बचाने के मिशन पर हैं।

विपुल अमृतलाल शाह के जरिए निर्मित और आशिन ए शाह के जरिए सह-निर्मित 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' सुदीप्तो सेन के जरिए निर्देशित है, जिसमेंअदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म लास्ट मॉन्क मीडिया के सहयोग से बनाई गई है। पहले यह फिल्मफिल्म पांच अप्रैल, 2024 को रिलीज होनी थी। वहीं अब यह 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.