ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई बघीरा

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 21, 2024

साउथ की फिल्मों के शौकीनों के लिए ओटीटी पर एक और फिल्म आ चुकी है। यह एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसमें श्रीमुरली मुख्य भूमिका में हैं, बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कलेक्शन करने के बाद अब यह ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। इस कन्नड़ सुपरहीरो फिल्म को देखना चाहते हैं तो आपकोओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का रुख करना होगा। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

इस फिल्म को डॉ. सूरी ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म वेदांत नाम के एक युवा लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सुपरमैन जैसा बननाचाहता है और उसे उम्मीद का प्रतीक मानता है। हालांकि, वह अपने पिता की तरह एक पुलिस अधिकारी बन जाता है। वर्षों की कड़ी मेहनत के बादवह पुलिस में भर्ती होता है। वह एक पुलिस ऑपरेशन करता है, जिसमें कई गैंगस्टर गिरफ्तार होते हैं, लेकिन उसे तब हैरानी होती है, जब बड़ेअधिकारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने के कारण उन अपराधियों को रिहा कर दिया जाता है। अंत में उसे पता चलता है कि उसके पिता भी एक भ्रष्टअधिकारी है, जो उसकी दुनिया को पूरी तरह से हिला देता है। इन सब के बीच उसके जीवन में कुछ ऐसा होता है कि वह न्याय के लिए एक सुपरहीरोकी पोशाक पहन लेता है और ‘बघीरा’ बन जाता है।

कन्नड़ फिल्म ‘बघीरा’ में श्रीमुरली ने आईपीएस वेदांत प्रभाकर और ‘बघीरा’ की भूमिका निभाई है, रुक्मिणी वसंत डॉ. स्नेहा की भूमिका में नजर आईहैं। प्रकाश राज ने गुरु की भूमिका निभाई है, जो एक सीबीआई अधिकारी हैं। अच्युत कुमार प्रभाकर की भूमिका में, रंगायन रघु ने नारायण की भूमिकामें और सुधा रानी ने वेदांत की मां की भूमिका निभाई है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.