ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' से 'बाघ का करेजा' गाना हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 24, 2024

मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर कल उनकी आने वाली फिल्म 'भैया जी' का गाना 'बाघ का करेजा' का टीज़र लांच किया गया था और आज फाइनलीपूरा गाना रिलीज हो गया है। इस गाने को सभी के पसंदीदा मनोज तिवारी ने गाया और कंपोज़ भी उन्होंने ही किया है। इसके बोल डॉ. सागर ने लिखेहैं और संगीत आदित्य देव ने दिया है।

मनोज बाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए कैप्शन शेयर किया, "भैया जी कौन ?वह जिनका है #बाघ का करेजा। गाना हुआरिलीज़। अब हर कहीं गूंजेगी भैया जी की दहाड़। भैया जी होगी 24 मई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज़। "

गाना पूरी एनर्जी से भरा हुआ है और यह जल्द ही हर पार्टी की जान बनने वाला है।

यह फिल्म मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है और फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द गिर्द घूमती है जो अपने परिवार के साथ हुए गलत केलिए आवाज उठाता है और अपना बदला लेता है।

अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित और लिखित, भैया जी एक एक्शन-थ्रिलर-ड्रामा है जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखने का वादा करती है।फिल्म में आपको मनोज बाजपेयी के साथ जोया हुसैन, जतिन गोस्वामी, सुविंदर विक्की और विपिन शर्मा नजर आने वाले हैं।

इस रिवेंज ड्रामा को विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल, शबाना रजा बाजपेयी और विक्रम खाकर ने प्रोड्यूसकिया है। फिल्म 24 मई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Song:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.