ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

अर्जुन कपूर ने अपना नया टैटू 'रब राखा' किया अपनी माँ को समर्पित

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 21, 2024

बॉलीवुड सितारों और उनका टैटू से लगाव तो हर कोई जानता है। जब भी कोई बॉलीवुड स्टार टैटू करवाता है, ऐसे में उनके चाहने वाले उसटैटू को लेकर काफी चर्चा करते है। अर्जुन कपूर जिन्हे 'सिंघम अगेन' में उनके नेगेटिव रोल के लिए काफी सराहना मिल रही है , उन्होंने अपना नया टैटू आज अपने फैंस के साथ किया शेयर और अपनी माँ को किया उसको समर्पित।

अर्जुन ने टैटू शेयर करते हुए लिखा, "रब राखा। भगवान् हमेशा तुम्हारे साथ रहे।मेरी माँ हमेशा यह कहा करती थी - अच्छे और बुरे वक़्त दोनों में। आज भी , ऐसा लगता है जैसे वह मेरे साथ है, मुझे देख रही है और मुझे सिखा रही है।

यह टैटू मैंने 'सिंघम अगेन' के रिलीज़ के दिन बनवाया था और आज जब मैं जीवन के इस नए पड़ाव पर खड़ा हूँ ,आज मुझे लग रहा है वहमेरे साथ है, यह बताते हुए की यूनिवर्स का एक प्लान है। थैंक यू माँ, मुझे विश्वास सिखाने के लिए। रब राखा , हमेशा। "

अर्जुन का यह टैटू उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और उनके सोशल मीडिया पर सभी लोग उन्हें इस खूबसूरत टैटू के लिए बधाई दे रहेहैं।

सिंघम अगेन में अर्जुन के किरदार को बेहद पसंद किया गया है। उनको नेगेटिव रूप में फैंस और क्रिटिक दोनों से तारीफ मिल रही है। उनकेकरियर के लिए यह फिल्म बहुत बड़ा बदलाव साबित होने वाली है और अब उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वह उन्हें इस नेगेटिव अवतारमें बार बार देखें।

सिंघम अगेन जिसको रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है, यह फिल्म उनकी कोप यूनिवर्स की पांचवी इन्स्टालमेन्ट है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान , दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और अक्षय कुमार है और फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिसपर धमाल मचा रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.