ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अर्जुन बिजलानी ने जीता 'राइज एंड फॉल' का पहला सीजन, बने ट्रॉफी के विजेता

Photo Source :

Posted On:Friday, October 17, 2025

टीवी जगत के चहेते अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के पहले सीजन में जीत का परचम लहराते हुए ट्रॉफी अपने नाम करली है। 15 प्रतिभागियों के साथ शुरू हुआ यह अनोखा और चुनौतीपूर्ण गेम शो आखिरी एपिसोड में बेहद दिलचस्प मुक़ाम पर पहुँचा, जहाँ अर्जुन, आरुष भोला, और अरबाज पटेल के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। आखिरकार अर्जुन ने अपनी सूझबूझ, रणनीति और सच्चे खेलभाव सेबाज़ी मार ली।

शो की मेज़बानी 'शार्क टैंक इंडिया' के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर ने की थी, जिन्होंने अपने तीखे और बेबाक अंदाज़ से शो में अलग ही रंग भर दिया। इसशो की खासियत थी 'पेंटहाउस के रूलर्स' और 'बेसमेंट के वर्कर्स' के बीच पावर की लड़ाई, जिसमें रणनीति, टास्क और संबंधों की परीक्षा होती रही।शो के बीच में ही पवन सिंह जैसे चर्चित नाम ने शो को अलविदा कह दिया था, जिससे प्रतियोगिता और भी अप्रत्याशित हो गई थी।

विजेता घोषित होने के बाद अर्जुन बिजलानी ने कहा, “मैं बस घर जाकर अपने बेटे को गले लगाना चाहता हूं। यह जीत मेरे परिवार के प्यार औरसमर्थन की वजह से ही संभव हुई है।” मंच पर उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी नेहा स्वामी को गले लगाते हुए अर्जुन ने यह भी कहा, “जब से हम साथहैं, पहली बार मैंने इनका जन्मदिन मिस किया, लेकिन अब इससे बेहतर गिफ्ट क्या हो सकता है।” अर्जुन को शो की ट्रॉफी के साथ ₹28 लाख 10 हजार का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

'राइज एंड फॉल' जैसे चुनौतीपूर्ण रियलिटी शो में अर्जुन का यह जीतना केवल एक ट्रॉफी हासिल करना नहीं, बल्कि उनके धैर्य, अनुभव और असलव्यक्तित्व की जीत है। अर्जुन बिजलानी, जिन्होंने ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘नागिन’, ‘मिले जब हम तुम’, और ‘तेरी मेरी लव स्टोरीज़’ जैसे कई टीवी शो सेअपनी पहचान बनाई है, इस जीत के साथ एक बार फिर दर्शकों के दिलों में छा गए हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.