ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

न्यूकमर्स से परेशान होकर भड़के अनुराग कश्यप

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 23, 2024

अनुराग कश्यप बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में स्वतंत्र आवाजों का भीसमर्थन किया है। हाल ही में, अनुराग कश्यप न्यूकमर्स पर भड़कते दिखे हैं। बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने कहा किवह न्यूकमर्स लोगों पर अपना समय बर्बाद करके थक गए हैं और जो लोग उनसे मिलना चाहते हैं वह उनसे पैसे लेंगे। दरअसल, उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपने रेट का भी खुलासा किया।

निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैंने नए लोगों की मदद करने की कोशिश में बहुतसमय बर्बाद किया और ज्यादातर औसत दर्जे की चीजें ही हासिल कीं। इसलिए अब से मैं न्यूकमर्स से मिलकर अपना समयबर्बाद नहीं करना चाहता हूं, जो सोचते हैं कि वे क्रिएटिव जीनियस हैं। इसलिए अब मेरे पास रेट हैं। अगर कोई मुझसे 10-15 मिनट के लिए मिलना चाहता है तो मैं 1 लाख, आधे घंटे के लिए 2 लाख और 1 घंटे के लिए 5 लाख चार्ज करूंगा"

"मैं लोगों से मिलकर समय बर्बाद करते-करते थक गया हूं। अगर आपको सच में लगता है कि आप इस फीस का भुगतान करसकते हैं, तो मुझे फोन करें या दूर रहें। और सभी को इसे भुगतान करना होगा क्योंकि यह अनिवार्य है"

कैप्शन में अनुराग ने लिखा, "और मेरा मतलब यह है... मुझे टेक्स्ट या डीएम या कॉल न करें। भुगतान करें और आपको समयमिलेगा। मैंने कोई चैरिटी नहीं खोल रखा है और मैं शॉर्टकट ढूंढने वाले लोगों से थक गया हूं।"

बता दें कि अनुराग कश्यप एक तरफ तो अपने इस कदम के लिए खूब ट्रोल हो रहे हैं। वही, दूसरी ओर कुछ लोग उनके इस कदमकी सराहना भी कर रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.