ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

‘तन्वी द ग्रेट’ से अनुपम खेर का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 13, 2025

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर फिल्म को लेकर लगातारनए-नए अपडेट शेयर कर रहे हैं और फिल्म की स्टारकास्ट से परिचय करा रहे हैं। अब तक कई एक्टर्स के पोस्टर वो जारी कर चुके हैं। अब अनुपम खेरने फिल्म से अपने किरदार को जारी किया है।

अनुपम खेर स्टूडियो की ओर से अनुपम के किरदार के बारे में जानकारी देते हुए एक पोस्ट की गई है। इस पोस्ट में अनुपम खेर के किरदार ‘कर्नल प्रतापरैना’ के बारे में जानकारी देते हुए लिखा गया, “‘तन्वी द ग्रेट’ के अभिनेता अनुपम खेर ने चार दशकों से हमें हंसाया, रुलाया, खुश किया और भारत औरविदेश दोनों की फिल्मों में कई यादगार किरदार दिए। अब वह एक ऐसे किरदार को निभाने जा रहे हैं जिसकी कहानी उन्होंने खुद लिखी है।

कर्नल प्रताप रैना, जो अपनी चुप्पी को अपने शब्दों से ज्यादा जोर से बोलने देते हैं। लेकिन फिर उनकी दुनिया में कोई और आता है। कोई ऐसाजिसकी चुप्पी की अपनी एक कहानी है। जब परिस्थितियां इन दो ताकतों को एक साथ लाती हैं, तो उनकी दुनिया थोड़ी हिल जाती है। कभी-कभीयह आपको हंसाता है और कभी-कभी आप अपने आंसू रोक लेते हैं। कर्नल प्रताप रैना और तन्वी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।”

तन्वी द ग्रेट में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। जिसके बारे में पहले ही जानकारी दी जा चुकी है। फिल्म में इससे पहले तन्वी के किरदार मेंशुभांगी दत्त के अलावा बोमन ईरानी, इयान ग्लेन, जैकी श्रॉफ, नासिर, पल्लवी जोशी, करन ठक्कर और अरविंद स्वामी अहम भूमिकाओं में नजरआएंगे। ‘तन्वी द ग्रेट’ की अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.