ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

फर्जी वीडियो का शिकार हुए अनुपम खेर, कंप्लेंट फाइल करवाई

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 23, 2024

अभिनेता अनुपम खेर का एक फर्जी वीडियो सामने आया है। इसे खुद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर साझा कर चिंता जताई है। इस वीडियो मेंअनुपम खेर की आवाज का अवैध इस्तेमाल एक सट्टेबाजी एप में किया गया है। अनुपम खेर ने फर्जी सट्टेबाजी एप के खिलाफ लोगों को चेतावनी दीहै। अनुपम खेर से पहले और भी कई सितारे डीपफेक वीडियो के शिकार हो चुके हैं।

अपने एक्स अकाउंट पर अनुपम खेर ने यह वीडियो साझा किया है। इसमें उनके एआई जनति आवाज सुनाई दे रही है। वे कह रहे हैं 'नमस्कार दोस्तोंक्या आप इस आईपीएल में लॉस खा-खा कर थक गए हैं, तो जॉइन करें रेहान मलिक का टेलीग्राम चैनल। रेहान मलिक ने इस आईपीएल में सबकोचौका दिया है, क्योंकि इसने अपने सभी पंटरों को बैक तो बैक आठ मैच से प्रॉफिट दिलवाए हैं। अगर आपको भी इस आईपीएल में प्रॉफिट कमानाहै, तो इनका टेलीग्राम चैनल जॉइन करें'।

इस वीडियो को साझा करते हुए अनुपम खेर ने लोगों को आगाह किया है। उन्होंने लिखा है, 'सावधान: ये वीडियो मुझे मेरे एक दोस्त ने भेजी है! किसीरेहान मालिक ने मेरा फर्जी वीडियो बनाया है और इसे 'रेहान मलिक- ईमानदार टिपर' के नाम से अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किया है। यह एकसट्टेबाजी साइट है। कृपया इससे भ्रमित न हों, धन्यवाद'।

अनुपम खेर ने अपने डीपफेक के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने पोस्ट में भी मुंबई पुलिस और साइबर पुलिस को टैग कियाहै।

अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म के जरिए वे बतौर निर्देशक वापसीकरने जा रहे हैं। अनुपम खेर 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' में भी नजर आने वाले हैं, जो 24 मई को रिलीज होगी।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.