ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की सगाई हुई

Photo Source :

Posted On:Friday, July 4, 2025

एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने आज फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई की है।अंशुला ने खूबसूरत फोटोज शेयर करते हुए रोहन और अपनी लव स्टोरी भी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात एक एपके जरिए हुई। कपल ने न्यूयॉर्क में सगाई की है।

अंशुला ने इंस्टाग्राम अकाउंट से सगाई की फोटोज शेयर की हैं। इनमें वे और रोहन मंगनी की अंगूठियां फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। रोहन ने घुटनों के बलबैठकर फिल्मी स्टाइल में अंशुला को रिंग पहनाई और इसके बाद दोनों एक-दूजे को चूमते दिखे। अंशुला ने लिखा है, 'हमारी मुलाकात एक एप परहुई थी। मंगलवार को 1.15 बजे अचानक बात करना शुरू किया। हम उस सुबह 6 बजे तक बातें करते रहे और किसी तरह, तब भी, ऐसा लगा किकिसी ऐसी चीज की शुरुआत हो रही है, जो मायने रखती है। तीन साल बाद, मेरे पसंदीदा शहर में, सेंट्रल पार्क में महल के सामने उसने मुझे प्रपोजकिया! ठीक 1.15 बजे भारती समय पर। किसी तरह दुनिया ने उस पल को जादू जैसा महसूस करने के लिए बस इतना समय रोका'।

अंशुला ने आगे लिखा है, 'रोहन का प्यार बस एक शांत तरह का प्यार, जो घर जैसा लगता है। मैं कभी भी परियों की कहानियों में विश्वास करने वालीलड़की नहीं रही... लेकिन रोहन ने मुझे उस दिन, जो दिया वह बेहतर था, क्योंकि यह जानबूझकर किया गया था। सोच-समझकर। उसने प्रपोज कियाऔर मैंने हां कह दिया। आंसू, कांपती हंसी और उस तरह की खुशी के साथ, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती, क्योंकि 2022 से, यह हमेशा तुमही हो'।

अंशुला ने आगे लिखा है, 'मैं अपने सबसे अच्छे दोस्त से सगाई कर रही हूं! मेरा सबसे सुरक्षित ठिकाना। मेरा अपना। मेरा पसंदीदा शख्स, पसंदीदाशहर… और अब, मेरा पसंदीदा हां'! अंशुला ने आगे लिखा है, 'हमारी पहली मुलाकात बर्गर के प्यार के ईर्द-गिर्द थी, इसलिए सगाई के बाद पहलामील'।

दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं!

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.