ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

अनिल शर्मा और अनुपम खेर ने अमीन सायानी की श्रद्धांजलि दी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 21, 2024

अपनी आवाज से लोगों के बीच अलग छाप छोड़ने वाले मशहूर रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्हेंभारतीय रेडियो के ग्रैंड ओल्ड मैन कहा जाता था. अमीन सयानी 91 साल के थे. उन्होंने आखिरी सांस मुंबई के एचएन रिलायंसअस्पताल में ली. इस बात की जानकारी अमीन सयानी के बेटे राजिल सयानी ने दी है. बेटे के अनुसार अमीन सयानी का निधनबुधवार को दिल का दौरा पड़ने से हुआ.

दिग्गज प्रेजेंटर अमीन सयानी के निधन पर कई फिल्मी सितारों ने शोक व्यक्त किया है. साथ ही उनसे जुड़ी यादों को शेयर कियाहै.

अमीन सयानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "रेडियो के महान शख्सियत श्री अमीन सयानी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. एकसमय इनके बिना फिल्म इंडस्ट्री नहीं चलती थी. बिनाका गीतामाला रेडियो का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम था. हम उन्हें यादकरेंगे. मेरे जीवन का पहला 200 रुपये का चेक मुझे अमीन सयानी साहब से मिला था. यह मेरे लिए और पूरी फिल्म इंडस्ट्री औरश्री सयानी के प्रशंसकों के लिए बेहद दुखद पल है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे."

वही एक्टर अनुपम खेर ने एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "भाइयों और बहनों! आज मेरे बचपन की एक संगीतमयलड़ी टूट गई! जब हम छोटे थे पूरा परिवार #AmeenSayani जी की आवाज़ सुनने के लिए उतना ही आतुर होता था जितनागायकों की।कभी कभी तो सिंगर्स से भी ज़्यादा! #बिनाकागीतमाला हमारे लिए एक थेरेपी का काम करता था।धन्यवाद अमीनसयानी साहब! आपकी आवाज़ और शख़्सियत के लिए! ओम शांति! #लीजेंड #रेडियो #चाइल्डहुड"

Check Out The Post:


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.