ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 क्लैश पर अनीस बज़्मी ने अपने बयान पर सफाई दी!

Photo Source :

Posted On:Friday, September 20, 2024

रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर को दिवाली के खास मौके पर रिलीज होने वाली है। इसी मौके पर अनीस बज्मी के निर्देशनमें बनी फिल्म भूल भुलैया 3 भी रिलीज होगी। हाल ही में अनीस बज्मी ने दो मेगा फिल्मों के क्लैश पर कहा था कि उन्हें अपनी फिल्म रिलीज करने केलिए किसी खास तारीख की जरुरत नहीं है। उनका बयान सामने आने के बाद कहा जा रहा था कि वो रोहित शेट्टी से नाराज हैं। हालांकि, सुर्खियों मेंआने के बाद अब अनीस बज्मी ने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनके बयान को गलत तरह पेश किया गया है।

अनीस बज्मी ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा है, कुछ मीडिया के लोगों ने मेरे बयान को गलत तरह पेश किया है। 3 दशकोंके अनुभव के साथ फिल्ममेकर होने के चलते मैं क्राफ्ट और कहानियां बुनने पर फोकस करता हूं और फिल्म रिलीज और बिजनेस डाइनैमिक्स में नहींउलझता। मैंने कई फिल्मों को एक ही दिन रिलीज होकर अच्छा प्रदर्शन करते देखा है।

आगे उन्होंने लिखा है, लगता है ट्रांस्लेशन में मेरे शब्दों को बदल दिया गया है। मुझे फिर दोहराने दो, मैं दोनों फिल्मों सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 को लेकर बेहद थ्रिल्ड हूं। दो बेहतरीन फिल्में और दो बेहतरीन टीम, चलो इसे साथ में करते हैं।

अनीस बज्मी से कुछ समय पहले पूछा गया था कि क्या उन्होंने क्लैश के मामले में अजय देवगन से बात की थी। इस पर उन्होंने कहा था, मैं उनसे बातकरने क्यों जाऊं। ये बिजनेस का फैसला है, जो प्रोड्यूसर्स के बीच होता है। मैं सिर्फ डायरेक्टर हूं। सिंघम अगेन की टीम ने दिवाली की रिलीज पहलेसे ही अनाउंस कर दी थी। क्लैश कभी अच्छे नहीं होते, इसलिए हमने एक साल पहले ही इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी थी। लेकिन अब हम क्याकर सकते हैं। मैं मानता हूं कि अच्छी फिल्म को किसी तारीख की जरुरत नहीं है। मैं वो आखिरी इंसान रहूंगा, जो रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस केबिजनेस में ध्यान दूं। ये सिर्फ नंबर्स हैं, जिन्हें प्रोड्यूसर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स तय करते हैं।"

अनीस बज्मी के बयान के बाद खबरें रहीं कि वो क्लैश होने पर सिंगम अगेन के मेकर्स से नाराज हैं। बताते चलें कि इसी बीच ये खबरें भी हैं कि कार्तिक आर्यन ने अजय देवगन से सिंघम अगेन की डेट्स आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट की है, जिसके लिए वो राजी भी हैं। हालांकि अब तक इससे जुड़ीकोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हो सकी है।

बता दें कि सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 दोनों ही 1 नवंबर को रिलीज होने वाली हैं। सिंघम अगेन, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म है। वहींभूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी लीड रोल में है, जिसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.