ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 18, 2024

लीडस्टार्ट द्वारा प्रकाशित पुरबाशा घोष की "एनाटॉमी ऑफ ए हाफ ट्रुथ" एक मास्टरपीस हैं, जो इंसानी सोच, जीवन, और प्रेम की जटिलताओं की परते खोलती हैं और हमारा सामना सच से करवाती हैं। घोष ने अपनी भाषा और कल्पना से एक अद्भुत तानाबान बुना हैं, जिसमे किरदार अपने भीतरी तनाव, रिश्तो की जटिलता और सामाजिक अपेक्षाओं की उथल पुथल से जूझ रहे होते हैं।

इस उपन्यास की सबसे बड़ी ताकत है इसकी भाषा या कहे बात को कहने का तरीका, जिससे रीडर्स ना सिर्फ कहानी और पात्रो से रिलेट कर पाते हैं, बल्कि वह इसके बारे में सोचने पर भी मजबूर हो जाते हैं. घोष अपने शब्दों के साथ एक ऐसी दुनिया को जीवंत करती हैं, जिसके बारे में हम सभी जानते हैं, लेकिन कभी उसके बारे में कभी सोचा नहीं हैं, कहानी का हर किरदार अपने आंतरिक संघर्ष से जूझ रहा हैं, और कुछ पन्ने पढ़ने के बाद हम भी उसी संघर्ष का हिस्सा बन जाते हैं, और यही इस बुक की खासियत हैं, इसकी सरलता और सच्चाई!

इस उपन्यास का प्लाट बेहद रोमांचक हैं, जो परत-दर-परत खुलता चला जाता हैं, प्रत्येक पृष्ठ के पलटने के साथ कुछ नया और रहसमयी खुल कर सामने आता हैं, घोष अपने शब्दो के साथ ना सिर्फ हमारे प्रेजेंट बल्कि अतीत के बारे में कुछ खुलासे करती हैं, जिससे हम अपनी और किरदारों की पीड़ा, हमारे अस्तित्व और माता-पिता के प्रभाव को हमारे जीवन पर समझ पाते हैं, बुक में दो अहम् किरदार जिनका नाम कृति और चाहेक हैं, और हम इन दोनों के जरिये अनाचार और मानसिक बीमारी जैसे कलंकित विषयों के बारे में अच्छे से जान पाते है।

यह उपन्यास कॉर्पोरेट और सामाजिक नीतियों पर भी शक्तिशाली व्यंग्य करता है, जो शिष्ट समाज के पाखंड और धोखे पर प्रकाश डालती हैं, जिसे हम अक्सर अनदेखा कर जाते हैं. लेकिन घोष ने इन मुश्किल विषय को बहुत चतुराई, कुशलता और सटीकता के साथ अपनी कहानी में बुना है।

"एनाटॉमी ऑफ ए हाफ ट्रुथ" कहानी की एक शुरुवात हैं, यह एक मनोरंजक और विचारोत्तेजक उपन्यास है जो पाठकों को उनकी सोच पर सवाल उठाने को मजबूर करती हैं!


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.