ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अनन्या पांडेय ने इनसाइड आउट 2 का हिंदी वर्जन डब किया

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 4, 2024

'इनसाइड आउट' के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म के पहले भाग ने ऑस्कर जीता था। दर्शकों को एक बार फिर से उम्मीद हैकि 'इनसाइड आउट 2' में कॉमेडी से भरपूर एक मजेदार कहानी देखने को मिलेगी।

एनिमेटिड फिल्म 'इनसाइड आउट' का दूसरा भाग जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह फिल्म नौ साल बाद एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करनेके लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ी जानकारी सामने आ रही है। 'इनसाइड आउट 2' के हिंदी वर्जन में बॉलीवुडअभिनेत्री अनन्या पांडे की आवाज सुनने मिलेगी।

डिज्नी फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अनन्या पांडे एक स्टूडियो में जाती हुई दिख रही हैं। इसवीडियो में उन्हें हैडफोन लगाकर वॉइस ओवर करते हुए भी देखा जा सकता है। दरअसल, अनन्या पांडे ने 'इनसाइड आउट 2' के हिंदी संस्करण में रिलेनाम की लड़की के किरदार के लिए अपनी आवाज दी है।

दर्शकों की तरह अनन्या पांडे भी 'इनसाइड आउट 2' को लेकर उत्साहित हैं। वो खुद भी डिज्नी और पिक्सर की एनिमेटेड फिल्मों की फैन रही हैं औरजब वो एक किशोरी थीं तो उन्होंने 'इनसाइड आउट' देखी थी। अनन्या का कहना है कि डिज्नी और पिक्सर की कहानियाँ आपको एक ऐसी दुनिया मेंले जाती हैं, जो बहुत मनोरंजक होती है और उन्होंने सपने में भी इसकी कल्पना नहीं की थी कि एक दिन वो भी इस कहानी का हिस्सा बन जाएगी।

'इनसाइड आउट' के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म के पहले भाग ने ऑस्कर जीता था। दर्शकों को एक बार फिर से उम्मीद हैकि 'इनसाइड आउट 2' में कॉमेडी से भरपूर एक मजेदार कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का निर्देशन केल्सी मान ने किया है। फिल्म 14 जून, 2024 को रिलीज होगी। इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण पिक्सर एनिमेशन स्टूडियोज द्वारा कियागया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.