ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) का हिस्सा बने अमिताभ बच्चन

Photo Source :

Posted On:Monday, December 18, 2023

स्पोर्ट्स को लेकर बॉलीवुड की दीवानगी जगजाहिर है। चाहे वह आईपीएल हो या फिर प्रो कबड्डी लीग। शाहरुख खान, प्रीतिजिंटा, अभिषेक बच्चन समेत सिने जगत के कई सितारें इन लीग में हिस्सा लेने वाली टीमों के मालिक हैं। अब इस लिस्ट मेंअमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है। मुंबई में दो मार्च से शुरू होने वाले इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में बिगबी मुंबई टीम के मालिक के तौर पर जुड़े हैं।

इसके बारे में बताते हुए अमिताभ ने लिखा, 'एक नया दिन एक नई शुरुआत... मेरे लिए इस लीग में मुंबई के साथ टीम मालिकके तौर पर जुड़ना सम्मान की बात है। इसके जरिए नई उभरती प्रतिभाओं को सुनहरा मौका मिलेगा।' उन्होंने आगे कहा, 'यह एकबड़ा अवसर है, उन खिलाड़ियों के लिए, जिन्होंने सड़कों और गलियों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। वे अब पेशेवर रूप सेएक टीम से जुड़कर अपने टैलेंट को लाखों लोगों के सामने दिखा सकेंगे।' बता दें कि अमिताभ बच्चन के बेटे व अभिनेता अभिषेकबच्चन ने भी प्रो कबड्डी लीग में अपनी टीम खरीद रखी है। जयपुर पिंक पैंथर्स ने नाम से अभिषेक की यह टीम कई सीजन कीचैंपियन भी रह चुकी है।

इस टी10 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में अमिताभ से पहले अक्षय कुमार ने भी एक टीम खरीदी है। अक्षय श्रीनगर टीम के मालिकहैं। बता दें कि इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का आयोजन मुंबई के एक स्टेडियम में 2 मार्च से 9 मार्च तक किया जाएगा। इसलीग में हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर की टीमें हिस्सा लेंगी।

गौरतलब है कि भारत में पहली बार टी-10 टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट किसी स्टेडियम में खेला जाएगा।

वर्क फ्रंट पर, इस साल अमिताभ बच्चन दो बड़ी फिल्मो में नजर आये - घूमर और गणपत - अगले साल बिग बी बहुत सारीफिल्मे लेकर आ रहे है, जैसे द उमेश क्रोनिकल्स, कल्कि 2898 एड़ी, बटरफ्लाई, और वेट्टैयान!


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.